फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news round up of day 280316

न्यूज राउंडअपः मिनटों में पढ़ें दिनभर की खास खबरें

Mon, 28 Mar 2016 07:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
news round up of day 280316
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दरबार हॉल में पद्म पुरस्कारों का वितरण किया - फोटो : PTI

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विभिन्न क्षेत्रों उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। धीरुभाई अंबानी को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया। आर्ट लिविंग के श्री श्री रविशंकर को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया।

विज्ञापन


हफीज कांट्रेक्टर को आर्किटेक्चर के क्षेत्र में पद्म भूषण दिया गया। कैग के पूर्व प्रमुख विनोद राय को सिविल सेवा के लिए पद्म भूषण दिया गया। भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को पद्म भूषण सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


मास्टर कार्ड के अध्यक्ष व सीईओ अजयपाल सिंह बंगा को पद्म भूषण सम्मान दिया गया। अभिनेता अनुपम खेर को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया। अभिनेता अजय देवगन को पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीरंदाज दीपिका कुमारी को पद्म श्री सम्मान मिला। वरिष्ठ पत्रकार अशोक मलिक को पद्मश्री पुरस्कार मिला। वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेश पंत को भी पद्मश्री पुरस्कार मिला। वैज्ञानिक ओंकार नाथ सिंह को भी पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, अमिताभ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

news round up of day 280316

63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड की घोषणा हो गई है। इसमें दक्षिण भारतीय फिल्म बाहुबली को उसका असली अवार्ड मिल गया है। रमेश सिप्पी समेत 11 लोगों की ज्यूरी ने साल 2015 में देश में फिल्म और अभिनय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सर्वश्रेष्ठ का चयन कर लिया है।

एसएस राजमौली की निर्देशित साल 2015 में आई फिल्म 'बाहुबलीः द बिगनिंग' को नेशनल फिल्म अवार्ड का सर्वश्रेष्ठ फिल्म अवार्ड दिया गया। इस फिल्म को सलमान खान की बजरंगी भाईजान, संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी से ऊपर रखा गया। इसके रिलीज से ही इसे देश की सबसे उम्दा फिल्मों में से एक बताया जा रहा था।

‌सदी के महानायक यानी बिग बी अमिताभ बच्चन को एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है। उन्हें बेस्ट एक्टर नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा गया है। अमिताभ को उनकी फिल्म पीकू में अभिनय के लिए यह अवार्ड दिया गया है।

63वें नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड कंगना रनौत की झोली में आ गिरा है। कंगना ने पिछले साल आई फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में जबर्दस्त अभिनय किया था। 

अनुष्का का मजाक उड़ाने वालों पर भड़के कोहली

news round up of day 280316
विराट कोहली

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया में किए गए ट्वीट्स पर गुस्‍सा निकाला है। कोहली ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इसी साल फरवरी में कोहली और अनुष्का के रिश्तों में खटास आ गई थी। लेकिन लगता है कि अब अनुष्का के खिलाफ सुनने के बाद कोहली अभी भी पुराने प्यार को भूले नहीं है।

उल्लेखनीय है कि, सोशल मीडिया में अनुष्का शर्मा को लेकर कई तरह के मजाक बनाए गए। इसके बाद कोहली नाराज हो गए। ऐसा नहीं है अनुष्का को लेकर कोहली पहली बार ही भड़के हैं, इससे पहले वर्ल्ड कप में हार के बाद भी जब अनुष्का को निशाना बनाया गया था तब भी उन्होंने इसके लिए लोगों को लताड़ लगाई थी।

दिल्‍ली सरकार ने घोषित किया बजट

news round up of day 280316
मनीष स‌िसोद‌िया

दिल्‍ली की आप सरकार ने अपने दूसरे बजट की घोषणा कर दी। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने दिल्‍ली विधानसभा में बजट पेश किया। बजट में कुछ चीजें हुई महंगी और कुछ सस्ती। जानिए आपको कैसे प्रभावित करेगा बजट।

सस्ती हुई ये चीजेंः
सभी तरह के रेडिमेड कपड़ों पर से भी वैट घटा।
मिठाइयों और नमकीन पर वैट पांच फीसदी करने का प्रस्ताव से इनकी कीमतें घटेंगी।
बिजली पर सब्सिडी भी जारी रहेगी। इसलिए इसकी कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी।
मार्बल खरीदारी पर लगने वाला वैट भी 12.5 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव।
स्कूल बैग पर लगनेवाला 12.5 फीसदी वैट भी घटकर 5 फीसदी हो जाएगा।
जूते-चप्पल पर भी वैट घटाने का प्रस्ताव है।

महंगी हुई ये चीजेंः
हर तरह की घड़ियों पर वैट 12.5 फीसदी लगेगा।
फैब्रिक और टेक्सटाइल उत्पादों पर जीरो फीसदी वैट को बढ़ाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव है।
प्लास्टिक कबाड़ को भी महंगा करने का प्रस्ताव है।
तंबाकू और उससे बनने वाले सभी तरह के उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर 20 फीसदी करने का प्रस्ताव। इनकी कीमतें में बढ़ेंगी।

उत्तराखंडः 34 विधायकों के साथ राज्यपाल से मिले हरीश रावत

news round up of day 280316
हरीश रावत - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 34 विधायकों के साथ राज्यपाल केके पॉल से मुलाकात की। जिसके बाद ‌वरिष्‍ठ नेता नव प्रभात मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान पूर्व संसदीय कार्य मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा की कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं, जिनमें से एक बसपा के विधायक भी हैं। कांग्रेस विधायक नव प्रभात ने कहा कि 18 मार्च को विधानसभा में विनियोग विधेयक पारित हो गया था। भाजपा सरकार द्वारा दबाव बनाने के बाद उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाया गया। 

इससे पहले न्याय की गुहार लगाने के ‌लिए हरीश रावत सोमवार को दोपहर करीब एक बजे राजभवन पहुंचे। जहां वह राज्यपाल केके पॉल के सामने अपना पक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने फिर से बहुमत साबित करने की बात भी राज्यपाल के सामने रखी। कांग्रेस विधायक दिनेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस मैज्योरिटी में है।

हरीश रावत के साथ, यशपाल आर्य, इं‌दिरा हृदयेश, प्रीतम सिंह, दिनेश अग्रवाल, राजकुमार, हीरा सिंह, विजयपाल सजवान, राजेंद्र भंडारी, अनुसूया प्रसाद, सुरेंद्र सिंह नेगी, सुंदर लाल, सरिता आर्या, गोविंद सिंह कुंजवाल, ममता राकेश, विक्रम नेगी, ललित फर्सवाण, हिमेश खर्कवाल, मदन बिष्ट, मनोज तिवारी, गणेश गोदियाल, जीत राम, मयंक मेहरा, नव प्रभात, नारायण राम आर्या, फुरकान अहमद, मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रीतम सिंह पंवार, दिनेश धनै, हरीदास, भीम लाल आर्य, सरबत करीम, हरीश चंद्र दुर्गापाल राजभवन पहुंचे हैं।

वहीं इस सारे वाक्ये के बीच हरीश रावत ने फेसबुक पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी खुली चुनौती दे डाली। राष्ट्रपति शासन लगने के बाद कुछ इस तरह दिख हरीश रावत की फेसबुक वॉल... 'यह लोकतंत्र, संविधान की हत्या है। Narendra Modi जी के हाथ उत्तराखंड की जन आकांक्षाओं के खून से रंगे हैं। ‬' 'दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करके सार्वजनिक रूप से राज्यपाल को धमकाया गया। Bharatiya Janata Party (BJP) पहले दिन से ही मेरे और मेरी सरकार को गिराना चाहती थी|' 'केंद्र सरकार ने राज्यों को मिलने वाले बजट में भारी कटौती की, यहां तक की अर्द्ध कुम्भ का पैसा भी नहीं दिया।' 'एक षड़यंत्र के तहत भारी पैसा देकर के ‎Uttarakhand‬ में सर्वत्र known "india bulls" के माध्यम से सरकार गिराने की साज़िश की गयी।'

यूपीः गोरखपुर में सीरियल ब्लास्ट की सूचना से मचा हड़कंप

news round up of day 280316
bomb blast - फोटो : amar ujala

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में 25 जगहों पर सीरियल ब्लास्ट की सूचना से सोमवार की दोपहर हड़कंप मच गया। आनन - फानन में पुलिस ने पूरे शहर में चेकिंग शुरु करा दी है। इंटरनेट कॉल से सोमवार की सुबह 10:40 पर एसपी सिटी हेमराज मीना के पास फोन आया।

फोन करने वाले ने अपना नाम सुनील सिंह बताने के साथ ही खुद को दिल्ली पुलिस का दरोगा होने की जानकारी दी। उसने गोरखपुर में सीरियल ब्लास्ट की सूचना देते हुए एअरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, सभी प्रमुख हॉस्पिटल, मंदिर और बाजार में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक बिस्फोट होने की जानकारी दी।

इसके अलावा उसने सीओ क्राइम, इंस्पेक्टर कोतवाली और कई अस्पताल में भी फोन किया। सीरियल ब्लास्ट की सूचना के बाद सभी जगहों पर चेकिंग की जा रही है।

लखनऊ में ओवैसी की सभा में हंगामा, दिखाए काले झंडे

news round up of day 280316
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी सोमवार को लखनऊ पहुंचे। ओवैसी के लखनऊ दौरे से पहले  उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के नेशनल प्रेसि‍डेंट असदुद्दीन ओवैसी अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंचे।

ओवैसी की एक झलक पाने के लिए मुस्लिम समाज के युवाओं में दिखा उत्साह। वहीं बुलाकी अड्डा के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे द‌िखाए और उनके ख‌िलाफ नारेबाजी की।

देवाशरीफ से ओवैसी दोपहर में लखनऊ लौटे। यहां वे नदवा में लगभग दो घंटे रूकने के बाद वे शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद से मिलने पहुंचे। ओवैसी के लखनऊ दौरे के पीछे भी राजनैतिक कारण बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यूपी में अपनी जमीन तैयार करने पहुंचे हैं।

'नितिन ने कहा घर छोड़ दो, मैं दुनिया छोड़ कर जा रही हूं'

news round up of day 280316
प्रियंका कपूर के पति नितिन हिरासत में - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

नितिन ने जब उसे पहली बार उसके लाजपत नगर स्थित ऑफिस में देखा था तभी उसे पहली नजर वाला प्यार हो गया था। वहां वो प्रियंका से ग्रेटर कैलाश में खुलने वाले उसके रेस्त्रां-बार के इवेंट के आयोजन के लिए मिलने गया था। जल्द ही नितिन ने प्रियंका को महंगे गिफ्ट्स भेजने शुरू कर दिए और उसे अन्य कार्यक्रमों के लिए फोन करना शुरू किया।

शुरूआत में तो प्रियंका ने नितिन के उपहारों को लेने से इंकार कर दिया लेकिन जब उसे पता चला कि नितिन उससे शादी करना चाहता है तो वो मान गई। प्रियंका के दोस्त का कहना है कि पहले तो वो नितिन से शादी करने में झिझकती थी क्योंकि वह पहले ही शादी-शुदा था और उसके दो बच्चे हैं।

लेकिन बाद में जब नितिन ने अपनी दस साल की शादी तोड़ नवंबर 2015 में अपनी पहली बीवी से तलाक ले लिया तो प्रियंका नितिन से शादी के लिए तैयार हो गई। दोनों की शादी इसी साल 6 जनवरी को हुई थी। शादी के बाद के इन झगड़ों से कलेष इतना बढ़ा कि उसने सुसाइड नोट में लिख दिया-'नितिन चाहता था मैं घर छोड़ दूं तो अब मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं।'

प्रियंका की बहन डिंपी ने बताया कि जब नितिन के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा था उस दौरान वो प्रियंका के साथ उसके दिल्ली से बाहर पड़ने वाले काम में जाता था। नितिन प्रियंका के परिवार से उसके गुड़गांव स्थित घर पर भी मिला था। डिंपी कहती है कि प्रियंका ने इस होली पर अपनी मां को अपने बारे में बताया था। नितिन ने शादी के बाद प्रियंका के लिए डिफेंस कॉलोनी में अपार्टमेंट भी लिया था ‌लेकिन दो महीने से उसका किराया भी नहीं दिया था जो दोनों के बीच में झगड़े की एक बड़ी वजह थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed