फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates Road accident Dussehra Rally generator catches fire during immersion procession of Durga idol

Updates: मूर्ति विसर्जन के दौरान जेनरेटर में आग से नौ बच्चे झुलसे; ठाणे में बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल

Wed, 25 Oct 2023 01:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 25 Oct 2023 01:39 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार विसर्जन के लिए देवी दुर्गा की मूर्ति को जिस वाहन से ले जाया जा रहा था, उसी में जेनरेटर को फिट किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि जेनरेटर ज्यादा गर्म हो गया था और वहीं एक पेट्रोल का डिब्बा भी रखा हुआ था, जिस वजह से उसमें आग लग गई। 

विज्ञापन
News and Updates Road accident Dussehra Rally generator catches fire during immersion procession of Durga idol
News Updates - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

महाराष्ट्र के सतारा जिले में देवी दुर्गा के विसर्जन के दौरान जेनरेटर में आग लगने से नौ बच्चे झुलस गए। यह घटना मंगलवार की शाम महाबलेश्वर के कोली आली इलाके  में घटी। फिलहाल सभी घायल बच्चों की स्थिति बेहतर है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विसर्जन के लिए देवी दुर्गा की मूर्ति को जिस वाहन से ले जाया जा रहा था, उसी में जेनरेटर को फिट किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि जेनरेटर ज्यादा गर्म हो गया था और वहीं एक पेट्रोल का डिब्बा भी रखा हुआ था, जिस वजह से उसमें आग लग गई। आग लगने से वाहन के कोने में बैठे नौ बच्चे झुलस गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम शिंदे की रैली से लौर रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली से लोगों को वापस ले जा रही एक निजी बस ठाणे जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार लगभग दस लोग घायल हो गए। यह घटना आधी रात साढ़े 12 बजे के करीब मुंबई नासिक हाईवे के कोलंबे पुल पर घटी। 

एक ट्रक ने बस को पहले पीछे से टक्कर मारी, जिससे बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इसी दौरान एक अन्य बस ट्रक को पास से टक्कर मारकर पलट गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने क्रेन के जरिए बसों को हटाया और सड़क साफ किया। पहली बस में करीब 20 लोग सवार थे जो सीएम शिंदे के दशहरा रैली से लौट रहे थे। 

घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। सीएम शिंदे ने दशहरा के मौके पर मुंबई के आजाद मैदान पर रैली की, जिसमें करीब हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

गुजरात: अरावली की केमिकल फैक्टरी में आग
गुजरात के अरावली जिले की एक केमिकल फैक्टरी में आग लगने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, फैक्टरी में आग लगने से 60 से अधिक टैंकर जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

ओडिशा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में चार की मौत 
ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में बुधवार को दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गई, जिससे दशहरा मनाने आए चार लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन अन्य घायल भी हो गए। यह घटना पश्चिमी ओडिशा जिले के राजपुर के पास बिजु एक्सप्रेसवे पर रात के 1:30 से 2:00 बजे के बीच घटी। 

विजयदशमी के मौके पर रबनपोडी (रावण दहन) देखकर लौट रहे सात युवा दो मोटरसाइकिल से अपने घर वापस जा रहे थे। उनमें से एक मोटरसाइकिल हाईवे पर गलत दिशा में जा रहा था, जिस वजह से दोनों मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। 

इस हादसे में चार की मौत हो गई, तो वहीं अन्य तीन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed