{"_id":"652bb88b000ad6c4490813e3","slug":"news-and-updates-mumbai-police-has-arrested-a-man-for-going-to-place-a-bomb-in-tal-hotel-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"News And Updates: फोन पर ताज होटल को दी बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई की कोलाबा पुलिस ने गिरफ्तार किया शख्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
News And Updates: फोन पर ताज होटल को दी बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई की कोलाबा पुलिस ने गिरफ्तार किया शख्स
Sun, 15 Oct 2023 03:31 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 15 Oct 2023 03:31 PM IST
सार
News And Updates: मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम में फोन किया और कहा कि वह ताज होटल में बम रखने जा रहा है।
विज्ञापन
ताज होटल, आरोपी धर्मपाल सिंह।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम में फोन किया और कहा कि वह ताज होटल में बम रखने जा रहा है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
व्यक्ति की पहचान धर्मपाल सिंह (36 वर्षीय) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि उसने होटल की जांच की और उसे कुछ भी नहीं मिला। मुंबई की कोलाबा पुलिस ने फोन करने वाले शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गरबा नाइट के लिए टिकट पास में 156 युवाओं के साथ धोखाधड़ी
मुंबई में फाल्गुनी पाठक 'गरबा नाइट' के लिए पास खरीदने की कोशिश में करीब 156 युवाओं के साथ धोखाधड़ी हुई। मुंबई एमएचबी पुलिस आरोपी विशाल शाह और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, विशाल शाह ने खुद फाल्गुनी पाठक के कार्यक्रम का अधिकृत डीलर होने का दावा किया और वह 3,300 रुपये में पास बेच रहा था, जो 4,500 रुपये की वास्तविक कीमत से कम है।
विज्ञापन
पालघर: पुलिस ने विचाराधीन कैदी को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक विचाराधीन कैदी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले सप्ताह एक चिकित्सा सुविधा में हिरासत से भाग गया था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बदख ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को मंगेश उर्फ मनीष यशवंत पार्ते (48 वर्षीय) को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब उसे आठ अक्टूबर को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पांच अक्तूबर को चोरी के सिलसिले में पकड़ा था। अधिकारी ने बताया कि हिरासत से फरार होने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर एक बैग चुराया और इस संबंध में पड़ोसी मुंबई के बोरीवली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी दादर, माहिम, अंधेरी और कलवा में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बैग और मोबाइल फोन चुराने में कथित तौर पर शामिल था।