फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates Members of Akhila Bharatha Veerashaiva Mahasabha met CM Siddaramaiah know more updates

Updates: वीरशैव महासभा ने CM सिद्धारमैया से की जातीय जनगणना की मांग; केरल में बेटे ने मां की हत्या की, अरेस्ट

Sat, 16 Dec 2023 12:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 16 Dec 2023 12:43 PM IST
सार

कट्टप्पना फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने 2021 में इडुक्की के वंडीपेरियर में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ सबूतों की कमी होने के कारण उन्हें बरी कर दिया।

विज्ञापन
News and Updates Members of Akhila Bharatha Veerashaiva Mahasabha met CM Siddaramaiah know more updates
News Updates - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

अखिल भारत वीरशेव महासभा के सदस्यों ने कल मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से बेलगावी के सुवर्ण विधान सौध में मुलाकात की। उन्होंने सीएम को जाति जनगणना का वैज्ञानिक सर्वे करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

कट्टप्पना फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने 2021 में इडुक्की के वंडीपेरियर में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ सबूतों की कमी होने के कारण उन्हें बरी कर दिया।अदालत के इस फैसले पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तिरुवनंतपुरम में डीजीपी के आवास पर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने की मां की हत्या

केरल के एडक्कलथुर में एक 38 वर्षीय व्यक्ति को अपने घर पर अपनी मां की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। एडक्कलथुर के कैपराम्बु का निवासी अनिल को इस अपराध के तुरंत बाद ही पकड़ लिया गया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आरोपी के शराब के नशे में होने की आशंका है। पहले वह अपनी मां पर हमला किया और फिर हथियार से काट डाला।' महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

चेन्नई में पेट्रोलियम रिफाइनरी में लगी भीषण आग 
तमिलनाडु की राजधानी में शनिवार को चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीपीसीएल) की एक रिफाइनरी में भीषण आग लग गई, लेकिन गनीमत यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। कंपनी के दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने कहा कि आग मनाली की रिफाइनरी में लगी थी। हादसे से नुकसान का पता लगाने के लिए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मुंबई में सीआईएसएफ कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या
सीआईएसएफ के एक कांस्टेबल ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉप्लेक्स (बीकेसी) में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्हत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल ने यह आत्मघाती कदम शनिवार सुबह उस वक्त उठाया, जब वह जियो सेंटर में बने अपने कैबिन में अकेले बैठ हुए थे। माना जा रहा है कि पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने ऐसा किया।

एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के मुताबिक, कांस्टेबल ने रिवॉल्वर को अपनी ठोड़ी के नीचे लगाकर चलाया, जिससे गोली उनके सिर को भेद कर बाहर निकल गई। उन्होंने कहा कि उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

अरुणाचल के पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या
तिरप जिले में राहो गांव के पास दोपहर करीब तीन बजे उग्रवादी ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व विधायक यमसेन मातेई की गोली मारकर हत्या कर दी। वह शनिवार को किसी निजी काम से घर से बाहर गए थे। राहो गांव म्यांमार सीमा के करीब स्थित है। रक्षा सूत्रों ने हत्या में एनएससीएन-केवाईए की संलिप्तता का संकेत दिया है।

सीपीआई सांसद ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
सीपीआई के राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने डाक विभाग के लाखों श्रमिकों की आजीविका के संबंध में चिंता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग के 2.73 लाख ग्रामीण डाक सेवक अपनी मांगों के लिए 12 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। सांसद ने डाक सेवकों की चिंताओं को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed