फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates Man chops of Anganwadi workers nose children plucking flowers from his garden know more

Updates: बच्चे तोड़ते थे बगीचे से फूल, गुस्से में व्यक्ति ने काट दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नाक; हालत गंभीर

Wed, 03 Jan 2024 01:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 03 Jan 2024 01:38 PM IST
सार

आरोपी कल्याण आगनबाड़ी कार्यकर्ता सुगंधा मोरे के साथ झगड़े के बाद उसकी नाक काट दी। इस हादसे के बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
News and Updates Man chops of Anganwadi workers nose children plucking flowers from his garden know more
News Updates - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

कर्नाटक के बेलगावी जिले के बासुरते गांव में एक व्यक्ति ने गुस्से में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नाक काट दी। पुलिस ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बच्चे व्यक्ति के बगीचे से फूल तोड़ रहे थे, जिस वजह से उसे गुस्सा आ गया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान कल्याण के तौर पर की गई है, जो कार्यकर्ता सुगंधा मोरे के साथ झगड़े के बाद उसकी नाक काट दी। इस हादसे के बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


 

पिछले साल मंगलूरू में 713 ड्रग्स के मामले हुए दर्ज

मंगलूरू में पिछले साल में कुल 713 ड्रग के मामले दर्ज किए हैं और इससे जुड़े 948 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में ड्रग की तस्करी करने से लेकर इसका सेवन करने वाले भी शामिल है।

पिछले साल तक 1.17 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाएं जब्त की गई। जब्त की गई नशीली दवाओं में 1.11 करोड़ की कीमत वाली एमडीएमए, 51.74 लाख का गांजा, 7,000 रुपये के गांजे के तेल, 3,500 रुपये के गांजे का पाउडर 2.5 लाख रुपये की एलएसडी लैम्प, 3.39 लाख रुपये का मेथम्फेटामाइन, 1.45 लाख रुपये की चरस, 750 रुपये के हाशिश तेल और 48,000 रुपये के भांग की चॉकलेट शामिल है। 

JDU ने अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार का किया एलान
जेडीयू ने अरुणाचल पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की हैं। जेडीयू का एलान इंडिया गठबंधन के भीतर सीट बंटवारों को लेकर चल रही मतभेद की ओर इशारा कर रहा हैं। विपक्षी गठबंधन की सबसे बड़ा सदस्य दल कांग्रेस 2019 में इस सीट पर दूसरे स्थान पर रही थी। हालांकि भाजपान ने राज्य की सीटों पर जीत हासिल की थी।

जेडीयू महासचिव अफाक अहमद ने बयान देते हुए कहा कि राज्य में पार्टी की अध्यक्ष रूही तांगुंग निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू की उम्मीदवार होंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घोषणा पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देशानुसार किया जा रहा हैं।
 
विज्ञापन

असम में 4.5 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन जब्त, 2 गिरफ्तार

असम के कछार जिले से लगभग 4.8 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि कछार जिला पुलिस ने पड़ोसी राज्य से नशीले पदार्थों के परिवहन के खिलाफ एक अभियान चलाया था। पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 600 ग्राम हेरोइन बरामद की हैं। 

मणिपुर गोलीकांड में घायल हुए व्यक्ति ने अस्पताल में तोड़ा दम

मणिपुर के थौबल जिले के लिलोंग चिंगजाओ इलाके में प्रतिबंधित संगठन द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए एक अन्य व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई हैं। इस घटना में अब मरने वालों की संख्या पांच हो गई हैं। गौरतलब हैं कि मृतक उन 10 लोगों में से एक था, जो सोमवार रात पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) कैडरों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हो गए था। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी को अवैध नशीली दवाओं के व्यापार के जरिए इकट्ठा किए गए धन पर विवाद के परिणाम के रूप में देखा गया था।

पूर्व एसबीआई मुख्य प्रबंधक को दो साल की जेल

मुंबई की एक विशेष कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक पूर्व मुख्य प्रबंधक और एक कंपनी के कार्यकारी निदेशक को करीब दो दशक पहले बैंक से धोखाधड़ी करने का दोषी ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे अपराध जघन्य हैं, क्यों इसके इरादे राज्य के आर्थिक ताने-बाने और वित्तीय ढांचे को नष्ट करना होते हैं। विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश डीपी शिंगाडे ने 21 दिसंबर को एसबीआई की मुलुंड शाखा के पूर्व मुख्य प्रबंधक वीबी मंत्री और ट्रिनिटी ग्रीसेज प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एमपी अब्राहम को धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया। पूर्व बैंकर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत भी दोषी ठहराया गया था। दोनों को दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।

इंडिगो को नोटिस, सैंडविच में कीड़े होने का आरोप

स्वास्थ्य मंत्रालय ने विमानन कंपनी इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस दिल्ली के एक आहार विशेषज्ञ की शिकायत के बाद जारी किया गया है। आरोप है कि 29 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई की उड़ान के दौरान इंडिगो कर्मचारियों ने यात्रियों को सैंडविच परोसे थे, जिसमें कीड़े होने की शिकायत की गई थी। मामले में इंडिगो की ओर से कहा गया कि कंपनी को दिल्ली से मुंबई की उड़ान संख्या 6ई 6107 में परोसे गए खाद्य पदार्थ के संबंध में एफएसएसएआई से कारण बताओ नोटिस मिला है। हम प्रोटोकॉल के अनुसार नोटिस का जवाब देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed