Updates: केरल के रेप मामले में कांग्रेस MLA के खिलाफ चार्जशीट दायर; त्रिपुरा में बांग्लादेश के दो लोग गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा में बांग्लादेश के दो लोग गिरफ्तार
भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में अगरतला रेलवे स्टेशन पर दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। आरोपियों की पहचान नरगिस अख्तर और मेहेदी हसन के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही बांग्लादेश के खुलना जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि सरकारी रेलवे पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
कर्नाटक के मैसुरू में एलपीजी लीक होने से एक परिवार के चार लोगों की मौत
कर्नाटक के मैसुरू में कथित तौर पर एलपीजी सिलेंडर से गैस के रिसाव के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कुमारस्वामी (45), उनकी पत्नी मंजुला (39), उनके बेटी अर्चना (19) और स्वाति (17) के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि परिवार के सभी चार सदस्यों की मौत कथित तौर पर एलपीजी लीक के कारण दम घुटने से हुई। परिवार के सभी सदस्य हाल ही में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए चिक्कमंगलुरु गए थे और रविवार शाम को घर लौटे। लौटने के बाद जब परिवार ने रिश्तेदारों द्वारा किए गए फोन कॉल का जवाब नहीं दिया, तो रिश्तेदारों को संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। एक अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस की टीम कुमारस्वामी के घर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर सभी के शव पड़े थे।
तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर गए तेलंगाना के सीएम
#WATCH | Tirupati: Telangana CM Revanth Reddy alongwith his family members visits Tirumala Venkateswara Temple to offer prayers to Lord Balaji. pic.twitter.com/byzWZxL3EB
— ANI (@ANI) May 22, 2024
गुजरात में एक गोदाम में लगी भीषण आग
गुजरात में एक दंपती और उनके बेटे ने की आत्महत्या
कर्नाटक में प्रसाद खाने से 46 लोग बीमार, पांच लोगों की हालत गंभीर
कर्नाटक के बेलगावी जिले के हूलकट्टी गांव में भीरेश्वर और कारेम्मा देवी मेले के दौरान प्रसाद खाने से पांच लोग गंभीर से रूप से बीमार हो गए। इसके अलावा 46 लोग बीमार पड़ गए। बीमार लोगों को सवादात्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गंभीर रूप से बीमार लोगों को धारवाद जिला अस्पताल भेजा गया है।
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में भीषण हादसे में 1 युवक की मौत, पांच लोग घायल
महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में जिले में एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोग घायल हो गए। बताया गया है कि एक हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक ड्राइव ने वाहन को रफ्तार से दौड़ाया और इस दौरान एक जीप के साथ ट्रक की भिड़ंत हो गई। बताया गया है कि इससे पहले ट्रक ने राज्य परिवहन निगम की एक बस को टक्कर मारी थी। इस बाद मौके पर मौजूद लोगों की मार की डर से ट्रक ड्राइवर ने रफ्तार से वाहन चलाया। रिंग रोड पर पहुंचते ही ट्रक एक जीप से जा टकराया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोग घायल हो गए।
केरल के कांग्रेस नेता कुन्नापिल्ली के खिलाफ आरोप पत्र दायर
केरल पुलिस की अपराध शाखा ने पेरुंबवूर विधायक और कांग्रेस नेता एल्धोस कुन्नापिल्ली के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। बता दें कि कुन्नापिल्ली एक महिला से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस द्वारा नेय्याट्टिनकारा अतिरिक्त सत्र अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया। आरोप पत्र में अपराध शाखा ने विधायक के दो दोस्तों को भी आरोपी के रूप बनाया है। अपराध शाखा ने आरोप पत्र में बताया है कि कुन्नापिल्ली ने महिला के साथ अलग अलग जगहों में कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला की हत्या करने की भी कोशिश की। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस के पालस शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि विधायक ने जुलाई 2022 से कई बार दुष्कर्म किया।
इंडिगो एयरलाइंस की यात्रियों को सलाह
इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए सलाह जारी की है। एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विखआ है कि फिलहाल अस्थायी रनवे उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस वजह से गोवा से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। सलाह में यात्रियों से कहा गया है कि किसी भी तत्काल सहायता के लिए एयरलाइंस की ऑन-ग्राउंड टीम से संपर्क करें और उड़ान की स्थिति की जाच करें।
ओडिशा के चार विधायकों को कारण बताओ नोटिस
4 MLAs in Odisha have been issued showcause notice by the State Assembly after they switched parties from BJD to BJP. They have been asked to reply by May 27 pic.twitter.com/wNQzeHpq3z
— ANI (@ANI) May 22, 2024