फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News And Updates East West North South Northeast India National Incidents News In Hindi

News Update: अश्लील वीडियो विवाद में प्रज्वल JDS से निलंबित; 11 दिन बाद आया पहले चरण में मतदान का अंतिम आंकड़ा

Tue, 30 Apr 2024 07:40 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Tue, 30 Apr 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
News And Updates East West North South Northeast India National Incidents News In Hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

जेडीएस ने प्रज्वल को पार्टी से किया निलंबित

विज्ञापन

भाजपा की सहयोगी पार्टी जनता दल सेकुलर (जेडीएस) ने मंगलवार को अपने हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना को सेक्स स्कैंडल में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया। निलंबन हुबली में हुई पार्टी कोर कमेटी की बैठक के कुछ ही मिनट बाद हुआ। कोर कमेटी ने पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से रेवन्ना के निलंबन की सिफारिश की थी। देवगौड़ा रेवन्ना के दादा भी हैं। निलंबन आदेश में कहा गया कि प्रज्वल के वायरल वीडियो से पार्टी व उसके नेतृत्व को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने इसकी जांच के लिए एक एसआईटी गठित की है।

इस मामले में पूर्व सीएम कुमारस्वामी बोले-कांग्रेस छवि खराब करने की कोशिश कर रही: जदएस नेता व पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा, कांग्रेस उनके परिवार की छवि खराब करने के लिए तथ्यों में हेरफेर कर रही है। हालांकि रेवन्ना के कृत्यों के लिए हमारी पार्टी और परिवार किसी भी रूप में जिम्मेदार नहीं है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम आंकड़े आने में लगा लंबा समय

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के 11 दिन बाद मतदान का अंतिम आंकड़ा जारी किया है। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 66.14% वोटिंग हुई, जो पिछली बार के 69.43% के मुकाबले तीन फीसदी कम है। वहीं, दूसरे चरण का आंकड़ा जारी करने में चार दिन लग गए। इसमें 13 राज्यों की 88 सीटों पर 66.71% वोटिंग हुई। पिछले चुनाव में 69.17% वोटिंग हुई थी। पहले चरण में 19, दूसरे में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। विपक्ष ने देरी को लेकर आयोग पर निशाना साधा था। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
  • पहले चरण में कुल वोटिंग- 66.14% 
  • दूसरे चरण का मतदान- 66.71%
पहला चरण : सर्वाधिक 84.16% वोटिंग लक्षद्वीप में, सबसे कम 49.26% मतदान बिहार में। 
दूसरा चरण : सर्वाधिक 84.85% वोटिंग मणिपुर में, जबकि सबसे कम 55.19% यूपी में हुई।

संदेशखाली मामले में सीबीआई जांच
सीबीआई की एक टीम ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली का दौरा किया और शिकायतकर्ताओं से बात की। टीम द्वारा संदेशखाली में कथित भूमि कब्जाने के मामले में शिकायतकर्ताओं के दस्तावेजों की जांच की गई। एक अधिकारी ने कहा कि सीबीआई टीम ने उन लोगों से बात की, जिन्होंने निलंबित टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके सहयोगियों पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। सीबीआई अधिकारी बताया कि हमारी टीमें संदेशखाली का दौरा कर रही हैं और ग्रामीणों से बात कर रही हैं। इस महीने की शुरुआत में कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जमीन हड़पने के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। अदालत ने केंद्रीय एजेंसी को मामलों की जांच करने और एक व्यापक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। 

नासिक में बस-ट्रक की भिड़ंत, चार लोगों की मौत, 34 घायल
महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए। घायलों में से नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा है। उधर महाराष्ट्र सरकार ने पीड़ित परिवारों के सदस्यों को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस सुबह करीब 9.45 बजे मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नासिक की ओर जा रही थी। इस दौरान अहेर वस्ती के पास यह हादसा हो गया। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे जिनमें से चार लोगों की जान चली गई। इसके अलावा 34 अन्य घायल हो गए। घायलों में से नौ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री वी श्रीनिवास के निधन पर कर्नाटक में अवकाश
पूर्व केंद्रीय मंत्री वी श्रीनिवास प्रसाद का मंगलवार सुबह बंगलूरू के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 77 वर्षीय नेता को सोमवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके सम्मान में कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को मैसूर और चामराजनगर में छुट्टी की घोषणा की दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री वी श्रीनिवास काफी समय से अपनी उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। सोमवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्होंने श्रीनिवास के पार्थिक शरीर को श्रद्धांजलि दी और मंगलवार को मैसूर और चामराजनगर में छुट्टी की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाजपा नेता श्रीनिवास के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके निधन पर वे बहुत दुखी हैं। श्रीनिवास सामाजिक न्याय के समर्थक थे, उन्होंने अपना जीवन गरीबों, वंचितों और हाशिये पर पड़े लोगों के कल्याण के लिए समर्पित किया था। वह बहुत अच्छे व्यक्ति थे।

विशेष जांच दल ने रेवन्ना को समन भेजा, पूछताछ के लिए पेशी का फरमान

कर्नाटक के जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना को पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने नोटिस भेजा है। रेवन्ना पर कथित यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। प्रज्वल सांसद भी हैं। मंगलवार को नोटिस के बारे में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों को जांच के लिए एसआईटी के सामने पेश होने को कहा गया है।

बता दें कि रेवन्ना के घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत के आधार पर रविवार को हसन जिले के होलेनरसिपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। पिता-पुत्र पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354ए (यौन शोषण), 354डी (पीछा करना), 506 (धमकी) और 509 (महिला की गरिमा का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में सियासी बयानबाजी भी हो रही है। विपक्षी दल भाजपा के साथ-साथ जेडीएस को भी कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed