News Updates: मुंबई में हुई भाजपा मीडिया सेल की बैठक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर की गई चर्चा
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी आईटी सेल की बैठक मुंबई में आयोजित हुई। इसमें चुनाव को लेकर रणनीति और योजनाओं को लेकर चर्चा की गई।
विस्तार
बीजेपी के महाराष्ट्र प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने सोमवार को पार्टी के मीडिया सेल की बैठक की। बैठक में सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए। महाराष्ट्र में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये के मुताबिक यादव और वैष्णव ने विधानसभा चुनाव से पहले मीडिया सेल की तैयारियों, रणनीति और योजनाओं को लेकर चर्चा की है।
महाराष्ट्र सरकार ने 10 ADG, IG रैंक के पुलिस अधिकारियों का तबादला किया
महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को 10 अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) और महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
राज्य गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, एडीजी सुनील रामानंद को एडीजी (योजना और समन्वय) के रूप में महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित किया गया है। प्रवीण सालुंके को एडीजी सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी), सुरेश मेक्ला को एडीजी राजमार्ग पुलिस, दीपक पांडे को एडीजी राजमार्ग पुलिस के रूप में स्थानांतरित किया गया है। वहीं एडीजी (पुलिस कम्युनिकेशन, आईटी और मोटर ट्रांसपोर्ट) जबकि अमिताभ गुप्ता को एडीजी (स्पेशल ऑपरेशंस) बनाया गया है।