Updates: तमिलनाडु में सेंथिल बालाजी की रिमांड बढ़ाई गई; CAA के तहत नागरिकता मांगने वालों के लिए हेल्पलाइन शुरू
केंद्र सरकार ने सीएए के तहत नागरिकता का आवेदन करने वाले लोगों के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। एक अन्य अहम घटना में इसरो ने 22 मार्च को प्रस्तावित अग्निबाण SOrTeD का प्रक्षेपण टाल दिया। एक अन्य अहम घटनाक्रम में महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की कार हादसे का शिकार हो गई। किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। पढ़िए दिन की बड़ी खबरें
विस्तार
इसरो ने प्रक्षेपण टाला; फिलहाल अगली तारीख का एलान नहीं
दिन की एक अन्य अहम घटना में इसरो ने 22 मार्च, 2024 को सुबह 07:00 बजे निर्धारित प्रक्षेपण टाल दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुताबिक अग्निबाण SOrTeD (सब-ओबिटल टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर) मिशन का प्रक्षेपण तकनीकी मुद्दों के कारण स्थगित करने पड़ा है। लॉन्च की अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। SOrTeD मिशन एकल-चरण प्रक्षेपण यान है। मिशन में कंपनी का 6.2 मीटर लंबा लॉन्च व्हीकल शामिल होगा। कंपनी ने अग्निबाण SOrTeD को इसरो के प्रमुख पैकेजों के साथ एकीकृत किया है।
अन्नाद्रमुक नेता के यहां ईडी की छापेमारी
केरल में केएसआरटीसी बस से टकराकर कूरियर सेवा चालक की मौत
इस टक्कर के बद पीड़ित वाहन के अंदर फंस गया और उसे बाहर निकालने में समय लगा। बस में सवार 10 यात्रियों को मामूली चोट आई है। घायलों को फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले की जांच जारी है।
महाराष्ट्र में ऑनलाइन फ्रॉड मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोग गिरफ्तार
पिछले साल नागपुर का एक व्यक्ति ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गया था, जिसमें उसने 11.40 लाख रुपये गवां दिए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए नागपुर ग्रामीण साइबर पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया और स्थानीय पुलिस की मदद से उन्होंने दो को गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है।
आईएफएस अधिकारी प्रशांत पीसे स्लोवेनिया में भारतीय राजदूत होंगे
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की कार हादसे का शिकार
CBI और यूरोपोल के बीच अहम समझौते पर हस्ताक्षर
वर्किंग अरेंजमेंट पर यूरोपोल के कार्यकारी निदेशक कैथरीन डी बोले और सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने हस्ताक्षर किए। 21 मार्च, 2024 को नई दिल्ली और हेग में एक साथ आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में वरिष्ठ सीबीआई और यूरोपोल अधिकारी भी उपस्थित रहे।
The Central Bureau of Investigation (CBI) and Europol, today signed a Working Arrangement establishing cooperative relations between the law enforcement authorities of the Republic of India and the European Union Agency for Law Enforcement Cooperation (Europol).
— ANI (@ANI) March 21, 2024
The Working… pic.twitter.com/vY1OwYZY7u
ओडिशा विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक उत्सव: पश्चिमी देशों की पोशाक नहीं पहन सकेंगे छात्र
संबलपुर जिले के बुर्ला में स्थित इस यूनिवर्सिटी के कुलपति की ओर से रजिस्ट्रार ने नोटिस जारी किया। छात्रों को त्योहार के दिनों में विश्वविद्यालय परिसर के भीतर पश्चिमी पोशाक या छोटी पोशाक पहनने से रोका गया है। नोटिस के मुताबिक विश्वविद्यालय परिसर के अंदर पश्चिमी/ अश्लील/ छोटी पोशाकें सख्त वर्जित हैं। रजिस्ट्रार ने कहा कि ड्रेस कोड का उल्लंघन करने वाले छात्रों को तुरंत परिसर छोड़ने का निर्देश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय निर्देशों के उल्लंघन पर उचित कार्रवाई करेगी।
कल पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद की शपथ लेंगे सीपी राधाकृष्णन
बता दें कि तमिलिसाई सुंदरराजन ने 19 अप्रैल को चेन्नई (दक्षिण) निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पिछले सोमवार को तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था।
सेंथिल बालाजी की रिमांड बढ़ाई गई
सीबीआई ने एफआईआर में कंपनी के निदेशकों/गारंटर संदीप जैन और इंद्र जैन, पूर्व निदेशक/गारंटर नीलम जैन, गारंटर शरद कुमार बाकलीवाल और अन्य अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों को नामित किया है। आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज जमा करके नकद क्रेडिट सीमा का लाभ उठाया। सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने भुगतान में चूक की अंतर्देशीय एलसी (क्रेडिट पत्र), बीजी (बैंक गारंटी) और संबंधित पक्षों के साथ लेनदेन के माध्यम से बैंक फंड को डायवर्ट किया।
सीएए के तहत नागरिकता मांगने वालों के लिए हेल्पलाइन शुरू
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन 15 मार्च से ही चालू हो गया है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए पात्र लोगों के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया था
उत्तरी मुंबई के मलाड में गुरुवार को 15 फीट गहरे भूमिगत सीवर के चैंबर में गिरने से एक किशोर लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि अंबुजवाड़ी में अब्दुल हमीद रोड पर शाम 5:30 बजे यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि तीन लोग भूमिगत नाले के चैंबर में गिर गए। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गए। मृतकों की पहचान सूरज केवट और बिकास केवट (20) के रूप में की गई है, जबकि रामलगन केवट (45) की हालत गंभीर है।
नौकरी धोखाधड़ी मामले में केरल पुलिस ने अभिनेता और मिमिक्री कलाकार कलाभवन सोबी जॉर्ज को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर वायनाड निवासी एक शिकायतकर्ता से स्विट्जरलैंड के लिए नौकरी वीजा दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। फिलहाल, जॉर्ज (56) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) मामले में बृहस्पतिवार को झारखंड के रांची में पुलिस उप-निरीक्षक मीरा सिंह से जुड़े दो ठिकानों पर छापे मारे। मीरा सिंह वर्तमान में रांची के तुपुदाना में थाना प्रभारी हैं। इससे पहले, 2022 में, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सिंह को रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किया था। मामला फिलहाल अदालत में लंबित है।
चिकित्सा जगत के निशाने पर आने के बाद केरल स्वास्थ्य विभाग ने 13 मार्च को जारी उस आदेश को वापस ले लिया, जिसमें उसके अधिकारियों को सोशल मीडिया पर गतिविधि में शामिल होने या यूट्यूब चैनल बनाने पर रोक लगा दी गई थी। बता दें कि 13 मार्च के आदेश में सरकारी अधिकारियों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल से जुड़े नियमों के उल्लंघनों पर जोर दिया गया था और यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से वित्तीय लाभ की संभावना के बारे में चिंता व्यक्त की गई थी।
सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर में हेल्प डेस्क और मीडिया एनक्लोजर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सीजेआई ने कहा कि सहायता डेस्क और मीडिया एनक्लोजर हमारे उस मिशन का हिस्सा है, जो न्यायमूर्ति रवींद्र भट्ट की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट के साथ शुरू हुआ था। समिति ने कहा था कि यह पहुंच सिर्फ दिव्यांगजों के लिए न हो, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और मदद चाह रहे लोगों के लिए भी होनी चाहिए। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि सहायता डेस्क पर एक ही जगह लोगों को जरूरी मदद मिल जाएगी।
आपातकालीन चिकित्सा में गोल्डन ऑवर की भूमिका काफी अहम होती है। अगर समय रहते मरीज अस्पताल पहुंचता है तो उसकी जान का जोखिम कम किया जा सकता है। इसे लेकर देश की पहली डॉक्यूमेंट्री इनसाइडर 27 मार्च को जारी होगी। नारायणा हेल्थ के संस्थापक और चर्चित डॉ. देवी शेट्टी ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री में गोल्डन ऑवर की वजह से मरीजों की जान बचाने और न बचाने दोनों पर चर्चा शामिल है। यह उन मरीजों की सच्ची कहानियों को साझा करेगी जिन्होंने अविश्वसनीय चुनौतियों का सामना किया। ।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य बिनोद मिश्रा को धनबाद से गिरफ्तार किया है। मिश्रा भाकपा (एम) को फिर से मजबूत करने की साजिश रचने के मामले में 8 महीने से फरार था। एनआईए ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि मिश्रा को एजेंसी की एक टीम ने झारखंड के धनबाद जिले के धनसार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जांच के अनुसार बिनोद मिश्रा भाकपा (माओवादी) के उत्तरी क्षेत्र के ब्यूरो प्रमुख एवं पोलित ब्यूरो सदस्य का करीबी सहयोगी और दूर का रिश्तेदार है
देश में अनुसंधान के लिए उपलब्ध संसाधनों और संपत्तियों के उपयोग को बढ़ाने के लिए शिक्षकों और छात्रों को दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने शोध को बढ़ावा देने के मकसद से एआईसीटीई-औरा 2024 योजना लाॅन्च की है। एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम ने कहा कि अनुसंधान व विकास में निवेश करने से शैक्षणिक संस्थानों और अनुसंधान संगठनों में सहयोग बढ़ेगा। इस योजना का मकसद आई-स्टेम द्वारा मैप किए गए पब्लिक फंडेड हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अनुसंधान और विकास सुविधाओं का उपयोग करके मौजूदा अनुसंधान को बढ़ाना है। इस पहल से तकनीकी शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। आई-स्टेम पोर्टल पर रजिस्टर्ड उपकरणों और सुविधाओं के उपयोग के लिए शोधकर्ताओं को दो लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी। प्रोजेक्ट अधिकतम दो वर्ष का होगा। योजना के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। पात्र संकाय सदस्य या शोधार्थी पूरे कॅरिअर में सिर्फ दो बार इस योजना का लाभ ले सकता है।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती एग्जाम के लिए एक जरूरी नोटिस जारी किया है। इसके तहत, एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा का आयोजन दोबारा किया जाएगा। आयोग बताया कि 16185 उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा 30 मार्च 2024 को फिर से होगी। बता दें कि एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 7 मार्च के बीच किया गया था। इसमें सीएपीएफ, एसएसएफ कांस्टेबल जीडी और असम राइफल्स भर्ती के लिए उम्मीदवार शामिल हुए थे।