फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news and update today, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news

Updates: विजय भारती सायनी बनीं NHRC की अध्यक्ष, तकनीकी समस्या के कारण मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Mon, 03 Jun 2024 09:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2024 09:09 PM IST
सार


 

विज्ञापन
news and update today, maharashtra, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

मुंबई की लोकल ट्रेन को वहां के आम लोगों के लिए यात्रा का एकमात्र सहारा बताया जाता है। यही लोकल ट्रेन सोमवार सुबह आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन गई। बोरीवली स्टेशन पर केबल कटने के बाद आई तकनीकी खराबी के कारण सभी उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ देर तक प्रभावित रहीं।

विज्ञापन


बोरीवली उत्तर मुंबई के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है, जहां से बड़ी संख्या में यात्री और कार्यालय जाने वाले लोग हर रोज लोकल ट्रेन सेवाओं का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन


पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि केबल कट जाने के कारण बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो से उपनगरीय ट्रेनों का परिचालन नहीं हो रहा है। अधिकारी ने बताया कि स्टेशन पर अन्य प्लेटफार्म से तीन से आठ तक ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण मुंबई में चर्चगेट से लेकर पालघर जिले के दहानु तक फैले अपने नेटवर्क पर रोजाना करीब 30 लाख से अधिक उपनगरीय रेल सेवाएं संचालित होती हैं और करीब 30 लाख यात्री यात्रा करते हैं।

मणिपुर में बाढ़ का पानी हटाना शुरू: सीएम सिंह

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक्स पर कहा, 'बाढ़ के पानी को हटाने और जलभराव वाले क्षेत्रों को साफ करने के प्रयास जारी हैं। इसी को लेकर मणिपुर अग्निशमन सेवा की टीमों ने सड़कों से पानी हटाने और उत्तरी एओसी इंफाल में नागा नदी के प्रवाह को बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया है।'

भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक BSF कांस्टेबल पर हमला

बीएसएफ ने बताया, 'दो जून को बीएसएफ कांस्टेबल भोले भारत-बांग्लादेश सीमा पर चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे और उन्हें बाड़ गेट को संचालित करने का काम सौंपा गया था। करीब डेढ़ बजे बांग्लादेशी बदमाशों के एक बड़े समूह ने अवैध रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार की और चीनी की तस्करी के इरादे से बाड़ के गेट के पास इकट्ठा हो गए।'

अधिकारी ने बताया, 'इन लोगों ने अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया और ड्यूटी पर मौजूद बीएसएफ कांस्टेबल को भड़काऊ भाषा और अश्लील इशारों से उकसाया। इतना ही नहीं,बांग्लादेशी बदमाशों ने कांस्टेबल भोले को घेर लिया और उन पर हमला किया और उन्हें बांग्लादेश की ओर खींचने का प्रयास किया। उन्होंने उनका हथियार और रेडियो सेट भी छीन लिया।'

उन्होंने आगे कहा,  कांस्टेबल भोले भागने में सफल रहे। हालांकि, उन पर बांस की छड़ियों और लोहे की छड़ों से हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बीएसएफ के समकक्ष के साथ कमांडेंट स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई और बीएसएफ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। छीने गए हथियार और रेडियो सेट को बीजीबी ने बीएसएफ को वापस सौंप दिया। बीएसएफ भारत-बांग्लादेश सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ मिलकर काम करना जारी रखे हुए है।

विजय भारती सायनी बनीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की नई अध्यक्ष

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की सदस्य विजय भारती सायनी को एनएचआरसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा के उम्मीदवारों ने किया कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख

भाजपा के दो उम्मीदवारों और पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव की मतगणना में शामिल होने से रोकने के लिए उनके खिलाफ झूठे पुलिस केस दर्ज किए गए हैं। जस्टिस अमृता सिंहा ने उन्हें याचिक दायर करने की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई दोपहर के दो बजे के बाद की जाएगी। 

झारग्राम से भाजपा उम्मीदवार प्रणत टुडू और बशीरहाट उम्मीदवार रेखा पात्र ने हाई कोर्ट का रुख किया। तामलुक से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि पार्टी के काउंटिंग एजेंट ने भी झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट से याचिका दायर करने की इजाजत मांगी है।




 

झारखंड में सड़क हादसा
एक ही परिवार के तीन लोग झारखंड के गुमला जिले में एक कार हादसे में मारे गए। हादसा एनएच-13 में दोपहर दो बजे हुई। गुमला पुलिस स्टेशन के अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के चार लोग रांची से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। मृतकों की पहचान हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed