फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and update today, bengaluru, maharasthra, President reviews passing out parade of NDA

Maharashtra: महाराष्ट्र के दौरे पर राष्ट्रपति, NDA के 145वें पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की

Thu, 30 Nov 2023 03:27 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 30 Nov 2023 03:27 PM IST
सार

राष्ट्रपति 29 नवंबर से दो दिसंबर तक महाराष्ट्र के दौरा पर रहेंगी। एक दिसंबर को पुणे में मुर्मू सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान करेंगी। 

विज्ञापन
News and update today, bengaluru, maharasthra, President reviews passing out parade of NDA
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की - फोटो : ani

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र की चार दिवसीय यात्रा पर आई हुई हैं। उन्होंने गुरुवार सुबह पुणे के खडकवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें पाठ्यक्रम की ‘पासिंग आउट परेड’ की समीक्षा की। इस दौरान वह आगामी 5वीं बटालियन की एक इमारत की आधारशिला भी रखेंगी। 

विज्ञापन


बता दें, राष्ट्रपति 29 नवंबर से दो दिसंबर तक महाराष्ट्र के दौरा पर रहेंगी।  
 

यह है आगे का कार्यक्रम
राष्ट्रपति भवन के अनुसार, एक दिसंबर को पुणे में मुर्मू सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति डिजिटल तरीके से ‘कम्प्यूटेशनल मेडिसिन’ के लिए सशस्त्र बल केंद्र ‘प्रजना’ का भी उद्घाटन करेंगी। उसी दिन नागपुर में मुर्मू सरकारी मेडिकल कॉलेज, नागपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह का उद्घाटन करेंगी। वहीं, दो दिसंबर को राष्ट्रपति नागपुर में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के 111वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आसमान से गिर रहा संकट, सीएम हो गए प्रचार में व्यस्त

महाराष्ट्र में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पांच दिन हो गए हैं, कहीं बारिश तो कही ओले पड़ रहे हैं। महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र की स्थिति गंभीर है। 
 


 
उन्होंने कहा कि जब आसमान से संकट गिर रहा है तो हमारे सीएम और डिप्टी सीएम प्रचार में व्यस्त हो गए। कोई छत्तीसगढ़ गया है, कोई तेलंगाना गया है जैसे कि वे नहीं जाएंगे तो वहां चुनाव नहीं होगा। 
 

कार में तोड़फोड़ करने के आरोप में चार पर केस दर्ज

विखरोली पुलिस ने बताया कि पूर्व मेयर और शिवसेना (यूबीटी) नेता दत्ता दलवी की कार में तोड़फोड़ करने के आरोप में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
 

चीन में बढ़ते निमोनिया के मामले को लेकर केरल सीएम सख्त

चीन में लगातार निमोनिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में भारत में भी सावधानियां बरती जा रही है। मलप्पुरम में केरल के सीएम ने बताया कि चीन के कुछ प्रांतों में निमोनिया के ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राज्यव्यापी निगरानी को मजबूत किया है। राज्य मेडिकल बोर्ड, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञ डॉक्टर वर्तमान स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले तीन महीनों में श्वसन संबंधी मुद्दों से संबंधित मामलों में कोई असामान्य वृद्धि दर्ज नहीं की गई है। हालांकि फिर भी सतर्क रहने की जरूरत है। हम जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और विशेष अस्पतालों में सांस की बीमारियों के मामलों पर नजर बनाए हुए हैं।

एनएससीएन (के) के आंग माई धड़े ने दो लोगों को किया अगवा

उग्रवादी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (के) के आंग माई धड़े ने अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले से एक ग्राम प्रमुख और ग्राम प्रधान (गांव बूरा) को अगवा कर लिया। लोंगडिंग के पुलिस उपाधीक्षक बांगहांग तांगजांग ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े आठ बजे कम से कम 15 उग्रवादी चॉप गांव में आए और दो लोगों ग्राम प्रधान चोपखू गंगसा तथा गांव प्रमुख छिगसान वांघम को अगवा करके पड़ोसी देश म्यांमार की ओर ले गए।

तांगजांग ने बताया कि इन लोगों ने 50,000 रुपये की रंगदारी नहीं दी थी और इस कारण उग्रवादियों ने इन लोगों का अपहरण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और असम राइफल्स ने अपहृत व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है।

इस महीने जिले में उग्रवादियों द्वारा अपहरण की यह दूसरी घटना है। एनएससीएन-केवाईए के उग्रवादियों ने 16 नवंबर को एक निजी निर्माण कंपनी के दो कर्मचारियों को अगवा किया था। इन दोनों को 28 नवंबर को मुक्त करा लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed