Updates: मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स का संयुक्त अभियान, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ एक संदिग्ध गिरफ्तार
मणिपुर पुलिस के साथ चलाए गए अभियान के तहत असम राइफल्स ने 13,11,130 रुपये नकद, एक कार्बाइन मशीन गन, एक पिस्तौल, एक ग्रेनेड, एक शॉटगन और गोला-बारूद के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया।
विस्तार
असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, कार्बाइन मशीन गन समेत कई चीजें बरामद कीं। वहीं एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया।
Assam Rifles in a joint operation with Manipur police apprehended a suspect with possession of Rs 13,11,130 in cash, one Carbine Machine Gun, one pistol, one Grenade, one Shotgun and ammunition. The apprehended individual along with the recoveries has been handed over to the… pic.twitter.com/qHczFE3Vm9
— ANI (@ANI) April 11, 2024विज्ञापन
मणिपुर पुलिस के साथ चलाए गए अभियान के तहत असम राइफल्स ने 13,11,130 रुपये नकद, एक कार्बाइन मशीन गन, एक पिस्तौल, एक ग्रेनेड, एक शॉटगन और गोला-बारूद के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। बरामद सामान के साथ पकड़े गए व्यक्ति को आगे की जांच के लिए उखरुल पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।
भारत-अमेरिका कार्यकारी संचालन समूह की बैठक शुरू
भारत-अमेरिका कार्यकारी संचालन समूह (ईएसजी) की बैठक यूएस आर्मी पैसिफिक के मुख्यालय में शुरू हुई।
India-US Executive Steering Group (ESG) meeting commenced at HQ US Army Pacific. The Indian delegation headed by Lt Gen TK Aich DCOAS (Strategy), was briefed on the capabilities of the Lightning Academy and Aviation Brigade. The ESG meeting sets the framework to discuss & plan… pic.twitter.com/XQo83isQ0S
— ANI (@ANI) April 11, 2024
लेफ्टिनेंट जनरल टीके आइच डीसीओएएस (रणनीति) के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल को लाइटनिंग अकादमी और एविएशन ब्रिगेड की क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई। बता दें, ईएसजी बैठक भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग की व्यस्तताओं पर चर्चा करने और योजना बनाने के लिए रूपरेखा तैयार करती है।
करंट लगने से कम से कम 13 बच्चे घायल
कुरनूल जिले के चिन्ना टेकूर गांव में उगादी उत्सव समारोह के दौरान बच्चों को करंट लगने का मामला सामने आया है।
कुरनूल ग्रामीण पुलिस स्टेशन के सर्किल इंस्पेक्टर किरण कुमार का कहना है कि कुरनूल जिले के चिन्ना टेकूर गांव में उगादी उत्सव समारोह के दौरान करंट लगने से कम से कम 13 बच्चे घायल हो गए।
झारखंड में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार को 12 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। लाल विद्रोही सारंडा और कोल्हान के जंगलों में सक्रिय थे।
अधिकारी ने बताया कि 12 नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। वे सारंडा और कोल्हान क्षेत्रों में सक्रिय थे और माओवादी मिसिर बेसरा के समूह से संबंधित थे, जिसके सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम है। पश्चिमी सिंहभूम को देश के सबसे वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों में से एक माना जाता है।
केरल हाईकोर्ट ने माकपा की याचिका की खारिज
केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को माकपा नेता एम स्वराज की एक याचिका खारिज कर दी। दरअसल, याचिका में साल 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान त्रिपुनिथूरा सीट से केरल के पूर्व मंत्री के बाबू के निर्वाचन को अमान्य घोषित करने की मांग की गई थी।
न्यायमूर्ति पीजी अजित कुमार ने सुषमा की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि बाबू ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल अपने पक्ष में वोट जुटाने के लिए किया था।
विस्तृत आदेश अभी तक अदालत की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। याचिका में स्वराज ने बाबू और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भगवान अयप्पा के नाम पर वोट जुटाने का आरोप लगाया था। माकपा नेता ने आरोप लगाया था कि इसके परिणामस्वरूप जनप्रतिनिधित्व कानून के कई प्रावधानों के तहत भ्रष्ट तरीके से चुनाव हुआ था।
गोवा में एक नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया, 13 फरवरी को उत्तरी गोवा के सालिगाओ गांव के निवासी राजू एस को 7.35 ग्राम कोकेन के साथ गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच में इस रैकेट के सरगना स्टैनली और उसकी पत्नी ऊषा सी का नाम सामने आया। 15 फरवरी को स्टैनली के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान मालूम चला कि स्टैनली को इससे पहले पांच फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि चार अप्रैल को स्टैनली और उसकी पत्नी की 1.06 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई। स्टैनली को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
फर्जी सांप्रदायिक कहानियां प्रचारित करने पर केरल सरकार ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
केरल सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी सांप्रदायिक कहानियां गढ़ने और उन्हें प्रचारित करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। सामान्य शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 'मिस्टर सिन्हा' नामक एक्स सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। विभाग ने कहा है कि हैंडल पर एक किताब का एक पेज पोस्ट किया गया था जिसमें फर्जी दावा किया गया था कि इसकी सांप्रदायिक सामग्री केरल के स्कूलों में पढ़ाई जाती थी। इस किताब से कम्युनिस्टों की ओर से छोटे बच्चों का ब्रेनवॉश किया जाता है।
सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि केरल सरकार को निशाना बनाकर किए गए फर्जी प्रचार के संबंध में राज्य पुलिस प्रमुख के पास शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, यह पुस्तक केरल सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से प्रकाशित नहीं की गई है। यह राज्य के प्रति दुश्मनी भड़काने का प्रयास है। जो लोग हमसे परिचित हैं वे राज्य के लोगों के बीच सौहार्द और एकता को समझते हैं। प्रदेश में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।
अहमदाबादः चंदे के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
गुजरात के अहमदाबाद में एक राजनीतिक पार्टी के लिए चंदा इकट्ठा करने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। इसके लिए आरोपी मोहम्मद आमिर ने अपने एक साथी की मदद से नेचर्स सीरियल पैकेजिंग (एनसीपी) नामक एक फर्जी कंपनी खोली और लोगों को टैक्स में 100 प्रतिशत छूट का झांसा देकर एक बैंक खाते में चंदा लिया। पुलिस ने आरोपी को आईपीसी और आईटी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी हार्दिक मकाडिया ने बृहस्पतिवार को कहा, चंदे के लिए आरोपियों ने अखबारों में विज्ञापन भी जारी किए और 2.80 करोड़ रुपये जुटाए। साथ ही, 10-15 लाख रुपये का कमीशन भी कमाया। उन्होंने कहा, आरोपी 5-10 प्रतिशत कमीशन काटने के बाद चंदा वापस कर देते थे और दानदाताओं से वादा करते थे कि वे पूरी राशि पर टैक्स लाभ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एसीपी ने कहा कि फर्जी कंपनी अहमदाबाद में पंजीकृत थी। आरोपी ने रोजगार की तलाश कर रहे एक व्यक्ति को धोखा देकर उससे एक बैंक खाता खुलवाया था, जिसका इस्तेमाल चंदे का पैसा इकट्ठा करने के लिए किया गया।
केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को राज्य सरकार के कंज्यूमरफेड को एक विशेष विशु चांथा खोलने की अनुमति दी। सत्तारूढ़ सरकार को राज्य में आम चुनाव के मुद्देनजर राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया।
न्यायाधीश देवन रामचंद्रन ने आज चुनाव आयोग के एक आदेश के खिलाफ राज्य में उपभोक्ता सहकारी समितियों की शीर्ष संस्था, केरल राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (कंज्यूमरफेड) की याचिका को स्वीकार कर लिया। चुनाव आयोग ने ने पहले कंज्यूमरफेड को त्योहारी बाजार खोलने से रोक दिया था। केरल में 26 अप्रैल को आम चुनाव होने हैं। उच्च न्यायालय ने आज निर्देश दिया कि राज्य सरकार द्वारा चुनावी उद्देश्यों के लिए विशु बाजार का प्रचार नहीं किया जाना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि अगर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया जाता है तो चुनाव आयोग कार्रवाई कर सकता है। कंज्यूमरफेड ने कहा है कि अनुमति मिलने के बाद, राज्य भर में 300 आउटलेट्स में विशेष विशु बाजार खोले जाएंगे।