फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Zealand passed world first law to ban smoking for next generation

No Smoking: इस देश में युवाओं के धूम्रपान पर लगेगा आजीवन प्रतिबंध, उल्लंघन पर लगेगा लाखों का जुर्माना

Tue, 13 Dec 2022 05:19 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूजीलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूजीलैंड Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 05:19 PM IST
सार

नए कानूनों के तहत 1 जनवरी, 2009 या उसके बाद पैदा हुए किसी भी व्यक्ति को तम्बाकू बेचने पर प्रतिबंध शामिल है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता पाया जाता है तो उस पर डेढ़ लाख न्यूजीलैंड डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
New Zealand passed world first law to ban smoking for next generation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

न्यूजीलैंड में अब युवाओं के धूम्रपान करने पर प्रतिंबध लगाने की तैयारी है। इसको लेकर सरकार ने मंगलवार को संसद में में कानून पारित किया है, जिसके लागू होने के बाद न्यूजीलैंड की आने वाली पीढ़ियों (2009 के बाद जन्मे) को तंबाकू खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। वहीं सरकार के मुताबिक यह दुनिया में सबसे सख्त कानूनों में से एक है। 

विज्ञापन


नए कानूनों के तहत 1 जनवरी, 2009 या उसके बाद पैदा हुए किसी भी व्यक्ति को तम्बाकू बेचने पर प्रतिबंध शामिल है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता पाया जाता है तो उस पर NZ$150,000 ($95,910) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त व्यक्ति के पूरे जीवन के लिए धूम्रपान प्रतिबंध लागू रहेगा। इस देश ने अगली पीढ़ी के लिए धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने के लिए दुनिया का पहला कानून पारित किया है।
विज्ञापन


निकोटीन की मात्रा को भी कम होगी
न्यूजीलैंड में पारित हुए इस कानून के मुताबिक, धूम्रपान के लिए उपयोग होने वाले तम्बाकू उत्पादों में निकोटीन की मात्रा को भी कम करेगा वहीं तम्बाकू बेचने में सक्षम खुदरा विक्रेताओं की संख्या में 90 फीसदी की कटौती करेगा। एसोसिएट स्वास्थ्य मंत्री डॉ आयशा वेराल ने एक बयान में कहा कि यह कानून धूम्रपान मुक्त भविष्य की दिशा में प्रगति को गति देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून के पारित होने के बाद हजारों लोग लंबे समय तक जीवित रहेंगे, स्वस्थ जीवन और स्वास्थ्य प्रणाली बेहतर होगी क्योंकि धूम्रपान के कारण होने वाली बीमारियों, जैसे कि कई प्रकार के कैंसर, दिल के दौरे, स्ट्रोक, जिनका इलाज भी काफी महंगा और पुख्ता नहीं है, इसमें काफी कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। तंबाकू बेचने के लिए लाइसेंस प्राप्त खुदरा विक्रेताओं की संख्या 2023 के अंत तक 6,000 से घटाकर 600 कर दी जाएगी।

धूम्रपान विरोधी सख्त कानून होंगे
साथ ही उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड 2025 तक देश को धूम्रपान मुक्त बनाने के लिए धूम्रपान विरोधी कानूनों को और कड़ा कर रहा है। बता दें कि केवल भूटान में 2010 में सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसी तरह न्यूजीलैंड में में धूम्रपान विरोधी सख्त कानून होंगे।


न्यूजीलैंड में धूम्रपान करने वाले वयस्क लोगों की संख्या पिछले एक दशक में आधे से गिरकर आठ फीसदी हो गई, जिसमें पिछले वर्ष 56,000 लोगों ने धूम्रपान छोड़ दिया। ओईसीडी के आंकड़ों से पता चलता है कि 2021 में 25 फीसदी फ्रांसीसी वयस्क धूम्रपान करते हैं। हालांकि, इस कानून को लेकर संसद में कुछ सांसदों ने विरोध किया। उन्होंने कानून की निंदा करते हुए कहा कि यह छोटी दुकानों को खत्म कर देगा और लोगों को काला बाजार में जाने के लिए मजबूर करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed