फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new year 2021 is coming with ray of hope corona vaccine covid cases share market unsc member dry run pm modi

उम्मीदों का उजियारा बनकर आया नए साल का नया सवेरा

Fri, 01 Jan 2021 10:52 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 01 Jan 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
new year 2021 is coming with ray of hope corona vaccine covid cases share market unsc member dry run pm modi
- फोटो : Istock

नए साल 2021 का आगाज हो चुका है। इस साल से सभी को काफी उम्मीदे हैं। साल 2020 को कोई भी याद नहीं करना चाहता क्योंकि पिछले साल कोरोना वायरस ने दुनियाभर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके कारण अर्थव्यस्था बेपटरी हो गई, दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हो गई, लाखों लोगों से रोजगार छिन गया और करोड़ों लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। वहीं 2021 उम्मीद का उजियारा लेकर आया है। भारत को जल्द ही कोरोना वैक्सीन मिलने वाली है जिससे हम अज्ञात दुश्मन के खिलाफ लड़ाई को प्रभावी तरीके से लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। आज कोरोना वैक्सीन को आपात मंजूरी देने के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की बैठक होनी है। दूसरी ओर नए साल पर घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई है। इसके अलावा दिसंबर 2020 में पिछले छह महीने की तुलना में कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए। इससे पता चलता है कि देश वायरस के खिलाफ लड़ाई सही दिशा में लड़ी जा रही है।

विज्ञापन


ड्राय रन से पहले वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को लेकर हो रही है अहम बैठक
दो जनवरी को पूरे देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन किया जाएगा। वहीं आज वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को लेकर अहम बैठक हो रही है। भारत सरकार की केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के विशेषज्ञों की समिति फाइजर और ऑक्सफोर्ड सहित कई टीकों के आपात इस्तेमाल की मंजूरी को लेकर बैठक में फैसला लिया जाएगा। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब ब्रिटेन ने ऑक्सफोर्ड वैक्सीन को और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फाइजर को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। विशेषज्ञों की समिति कोवीशील्ड और कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की इजाजत देने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन


भारत में चल रही है वैक्सीन को लेकर तैयारी
प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के राजकोट में एम्स अस्पताल की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नया साल 2021 इलाज की आशा लेकर आ रहा है, भारत में वैक्सीन को लेकर हर जरूरी तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद देश में बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा, 'साल 2020 में संक्रमण की निराशा थी, चिंताएं थी, चारों तरफ सवालिया निशान थे। लेकिन 2021 इलाज की आशा लेकर आ रहा है। वैक्सीन को लेकर भारत में हर जरूरी तैयारियां चल रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


6 महीने में सबसे कम आए कोरोना के मामले
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वहीं संक्रमण का ग्राफ तेजी से नीचे जा रहा है। वायरस के आंकड़े बता रहे हैं कि नए साल पर कोरोना कमजोर हो रहा है। दिसंबर 2020 में पिछले छह महीने की तुलना में कोविड-19 के सबसे कम मामले सामने आए। वहीं मई के बाद दिसंबर में सबसे कम मरीजों की मौत हुई। जून 2020 के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि देश में कोरोना के मामले 10 लाख से कम रहे हों।

सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के तौर पर शामिल हुआ भारत

भारत एक जनवरी से अस्थायी सदस्य के तौर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में शामिल हो गया है। भारत दो साल तक इसका सदस्य रहेगा। भारत के अंतरराष्ट्रीय संस्था के सदस्य बनने का फ्रांस ने स्वागत किया। भारत में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा, 'हम अंतरराष्ट्रीय कानून को बनाए रखने, आतंकवाद से लड़ने और बहुपक्षवाद का बचाव करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। इसके लिए हमें यूएनएससी में सुधार की भी आवश्यकता है जिससे भारत को एक स्थायी सदस्यता मिल सके।' 

नए साल के पहले दिन बाजार में आया उछाल
साल 2021 के पहले कारोबारी दिन यानी एक जनवरी 2021 को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 120.70 अंक (0.25 फीसदी) ऊपर 47,872.03 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.25 फीसदी (35.30 अंक) ऊपर 14,017.10 के स्तर पर खुला। आज 903 शेयरों में तेजी आई और 249 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 30 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मालूम हो कि एक जनवरी 2020 को सेंसेक्स 41,306.02 पर बंद हुआ था। विश्लेषकों के अनुसार आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed