फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy New Year 2020 : नए साल के जश्न में कहीं गिद्दा की धूम तो कहीं आतिशबाजी का अद्भुत नजारा

Wed, 01 Jan 2020 11:39 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 01 Jan 2020 11:39 AM IST
खास बातें

नया साल 2020 आ चुका है। रात 12 बजते ही देश भर में नए साल का जश्न मनाया गया। इस दौरान चारों ओर खुशी माहौल देखने को मिला। कहीं पर लोग संगीत की धुन पर झूम और गा रहे थे तो कहीं नए साल के आने पर अमन चैन की दुआएं मांगी गईं। देश ही नहीं विदेशों में भी नए साल धूमधाम से स्वागत किया गया। दुबई के बुर्ज खलीफा टावर पर रोशनाई और आतिशबाजी का अद्भुत नजारा दिखाई दिया।

विज्ञापन
new year 2020 welcomes and celebration in india live updates
सिडनी के हार्बर ब्रिज पर नए साल के मौके पर खूबसूरत आतिशबाजी का नजारा - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:33 AM, 01-Jan-2020

गोवा के खूबसूरत तटों पर आतिशबाजी और डांस के साथ लोगों ने किया नये साल का स्वागत

खूबसूरत तटों के लिए मशहूर गोवा में लोगों ने डांस पार्टी, मध्य रात्रि में गिरजाघरों में प्रार्थना और आतिशबाजी के साथ नये साल का स्वागत किया और यह जश्न मंगलवार को पूरी रात चलता रहा। समुद्र तटों पर मंगलवार शाम से ही लोग जमा होने लगे थे। लोगों ने यहां 2019 की आखिरी शाम में सूर्यास्त के नजारे भी देखे और उसके बाद शुरू हुई पार्टी बुधवार तड़के तक चलती रही।

बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने की कुछ घटनाओं को छोड़कर कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया कि लोगों ने रात में गिरजाघरों में जाकर मध्यरात्रि प्रार्थना में हिस्सा लिया और समुद्र तटों पर आतिशबाजी की गई।
11:32 AM, 01-Jan-2020

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने नव वर्ष पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को लोगों को नए साल की बधाई दी उम्मीद जताई है कि 2020 में राज्य तरक्की करेगा और आगे बढ़ेगा। खांडू ने कहा कि इस साल मेरा लक्ष्य राज्य के प्रत्येक जिले, प्रत्येक समुदाय, प्रत्येक धर्म, प्रत्येक परिवार और प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण के लिए अपना दिल और अपनी आत्मा दोबारा समर्पित करना है। खांडू ने कहा कि नया साल प्रत्येक व्यक्ति को 365 कोरे पन्नों की किताब देता है।

उन्होंने कहा कि हम इसे पुराने साल में भूल गई चीजों से भर दें-जैसे वे शब्द जिन्हें हम कहना भूल गए हों, वह प्रेम जिसे हम जताना भूल गए हों, अपना वादा जिसे हम पूरा करना भूल गए हों, परोपकार जिसे हम करना भूल गए हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने नए पहल के जरिए राज्य में विकास के बीज बोए हैं। खांडू ने कहा कि आइए हम अपने मतभेदों को दफन कर दें, एक-दूसरे की गलतियों को माफ कर दें और टीम अरुणाचल के रूप में आगे बढ़ें।
विज्ञापन
08:25 AM, 01-Jan-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल पर देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 2020 अद्भुत है! यह वर्ष आनंद और समृद्धि से भरा हो। हर कोई स्वस्थ हो और सभी की आकांक्षाएं पूरी हो।
 

 
08:04 AM, 01-Jan-2020

दिल्ली: सीएए के विरोधस्थल बने जश्न स्थल, नए साल का शानदार ढंग से हुआ स्वागत

दिल्ली में जो स्थान सीएए का विरोधस्थल हुआ करते थे, वे आज नए साल के जश्न स्थल बन गए। इसके साथ ही दिल्लीवासियों ने रेस्तराओं, पबों, मॉल और अन्य स्थानों पर जोरदार ढंग से नए साल का स्वागत किया और पुराने साल को विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए।

नए साल के मौके पर भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक स्टेशन पर प्रवेश और निकास को बंद कर दिया था। दिल्ली यातायात पुलिस ने कनॉट प्लेस और उसके आसपास के क्षेत्रों में रात आठ बजे के बाद विशेष पाबंदी लगायी थी। 

कनॉट प्लेस के भीतरी, मध्य और बाहरी सर्किल में वाहनों को जाने की इजाजत नहीं थी। कनॉट प्लेस में कुछ लोग अपने हाथों में वुवुजुला (सुरीली आवाज निकालने वाला एक प्रकार का यंत्र) लेकर घूम रहे थे और मस्ती कर रहे थे।
07:59 AM, 01-Jan-2020

स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने नववर्ष का उत्सव मनाया

गोवा में पर्यटकों, स्थानीय निवासियों और हजारों लोगों ने नववर्ष का उत्सव मनाया। इस उत्सव में आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वरडकर भी शामिल हुए। वरडकर के पिता महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के रहने वाले थे। वरडकर 30 दिसंबर को गोवा आए थे और वह उत्तरी गोवा के एक रिसॉर्ट में ठहरे हैं।
06:45 AM, 01-Jan-2020

मुंबई में नए साल के जश्न के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 198 लोग गिरफ्तार

मुंबई में हजारों लोग समुद्र तटों और मरीन ड्राइव पर मंगलवार देर शाम नववर्ष का उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए। मध्यरात्रि तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली लेकिन यातयात पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 198 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि मुंबई की सड़कों पर चालीस हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए सौ स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। यातायात पुलिस उपायुक्त (उपनगर) संदित भजिभाकरे ने कहा कि 198 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में एक शराबखाने में 11 लोगों को अश्लील रूप से नाचने गाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:14 AM, 01-Jan-2020
दिल्ली के कनॉट प्लेस में लगा जाम
मंगलवार देर रात दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में नए साल 2020 के जश्न के दौरान ट्रैफिक जाम लग गया। यहां भारी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। नए साल के जश्न के मद्देनजर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। यातायात नियंत्रित करने के लिए चुनिंदा जगहों पर बैरिकेड लगाए गए थे। 

राष्ट्रीय राजधानी के बीचोंबीच स्थित कनॉट प्लेस पर आधी रात को इतनी तादाद में सैकड़ों लोगों के इकट्ठा होने के कारण जाम की स्थिति बनी। डीसीपी ईश सिंघल ने बताया कि बूढ़े, बच्चे और युवा पुरुष और महिलाएं सेल्फी ले रहे थे। लोग अपने घरों को वापस लौटने लगे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता रही। नशे में वाहन चलाने या तेज गति से या फिर गलत ढंग से वाहन चलाने को लेकर पुलिस ने पहले ही चेतावनी जारी की हुई है। नियत स्थानों पर पुलिस इसकी जांच भी कर रही है।
03:06 AM, 01-Jan-2020
नए साल के मौके पर तुर्की में इस्तांबुल के बोस्फोरस में भी आतिशबाजी का नजारा दिखाई दिया।
 
03:00 AM, 01-Jan-2020
उत्तराखंड के औली में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने संगीत की धुन नाचकर जश्न मनाया।
 


दुबई के बुर्ज खलीफा टावर पर रोशनाई और आतिशबाजी का अद्भुत नजारा दिखाई दिया।
 
02:55 AM, 01-Jan-2020
छत्तीसगढ़ के रायपुर में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के जवानों ने संगीत की धुन पर नाचकर नए साल का जश्न मनाया।
 


नए साल के मौके पर थाईलैंड में चाओ फ्राया नदी के किनारे आतिशबाजी की गई।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed