फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New species of blind freshwater eel discovered from Mumbai well by Tejas Thackeray and other researchers

महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस ठाकरे ने खोजी मीठे पानी की अंधी ईल की नई प्रजाति

Fri, 01 Oct 2021 12:57 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Fri, 01 Oct 2021 12:57 AM IST
सार

तेजस ठाकरे पर्यावरण में गहरी रुचि रखते हैं। तेजस व उनके तीन साथियों की यह खोज एक्वा इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इच्छितियोलॉजी में प्रकाशित हुई है।

विज्ञापन
New species of blind freshwater eel discovered from Mumbai well by Tejas Thackeray and other researchers
Tejas Thackeray - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे प्रकृतिवादी तेजस ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि मुंबई के एक कुएं से जीनस रक्थमिच्थिस से संबंधित ब्लाइंड स्वैम्प ईल की एक नई प्रजाति की खोज की गई है। नई प्रजाति एक 'हाइपोजीन मीठे पानी की ईल' है और इस खोज का श्रेय तेजस ठाकरे और उनके तीन साथियों प्रवीण राज जयसिम्हन, अनिल महापात्रा और अन्नम पवन कुमार को दिया गया है। 

विज्ञापन


इसका नामकरण मुंबई के नाम पर 'मुंबा ब्लाइंड ईल' रखा गया है। तेजस राज्य के पर्यावरण व पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के छोटे भाई हैं, जोकि पर्यावरण में गहरी रुचि रखते हैं। तेजस के पिता उद्धव ठाकरे भी हवाई व वन्य फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखते हैं। तेजस व उनके तीन साथियों की यह खोज एक्वा इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इच्छितियोलॉजी में प्रकाशित हुई है।
विज्ञापन


यह जर्नल मछलियों पर शोध प्रकाशित करने के लिए जाना जाता है। तेजस का कहना है कि उन्होंने कुछ वर्षों पहले ही इसे ढूंढा था। कोविड-19 महामारी के दौरान इस पर काफी शोध किया। पनियल सांप नुमा दिखने वाला यह जीव मछलियों की श्रेणी में आता है और अंधा होता है। यह मछली मुंबई से सटे पश्चिम घाट इलाके में पाई गई है, इसलिए तेजस ने इसे मुंबा नाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकरे ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि 'आपको एक ऐसी प्रजाति से परिचित कराते हुए खुशी हो रही है जिसे हमने कुछ साल पहले ढूंढा था और कोरोना महामारी के दौरान इस पर काफी शोध किया। इस दौरान उतार-चढ़ाव से भरी यात्रा रही और आज आखिरकार इसे दिन का उजाला देखने को मिला। पेश है मेरे शहर 'रक्थमिच्टीस मुंबा' द मुंबई ब्लाइंड ईल से एक नया ब्लाइंड हाइपोजीन फ्रेशवाटर ईल!'


उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र और उत्तरी पश्चिमी घाट इलाके में पाई गई पहली पूरी तरह से अंधी भूमिगत मीठे पानी की मछली की प्रजाति है। ठाकरे ने कहा कि मेरे ग्रुप ने इस प्रजाति का नाम मुंबई के स्थानीय देवता के नाम पर रखने का फैसला किया। इस प्रजाति का नाम 'मुंबा' मुंबई शहर को दर्शाता है। मुंबई नाम मुंबा आई (देवी) से आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed