फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New satellite image of Pakistan airbases after Operation Sindoor hidden Murid,Jacobabad-Bholari with tarpaulin

ऑपरेशन सिंदूर: तिरपाल से ढक कर तबाही के निशान छिपा रहा पाकिस्तान; सैटेलाइट तस्वीरों से खुली पड़ोसी की पोल

Thu, 12 Jun 2025 05:48 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 12 Jun 2025 05:48 AM IST
विज्ञापन
New satellite image of Pakistan airbases after Operation Sindoor hidden Murid,Jacobabad-Bholari with tarpaulin
पाकिस्तान ने तिरपाल से ढक एयरबेस - फोटो : Amar ujala print

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अपने हवाईअड्डों पर हुए नुकसान को छिपाने में जुटा है। हाल की सैटेलाइट तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान ने तीन प्रमुख वायुसेना ठिकानों मुरीद, जैकबाबाद और भोलारी में क्षतिग्रस्त स्थलों को तिरपालों से ढका है। तिरपाल भी छतों के ही रंग वाले लगाए गए हैं, ताकि वह नजरों से छिपे रहें।

विज्ञापन


सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला
यह तस्वीरें 4 जून को मैक्सार टेक्नोलॉजीज की ओर से ली गई हैं। मुरीद बेस में कमान और नियंत्रण केंद्र को तिरपाल से छिपाया गया है। 10 मई को हमले के बाद यहां तीन मीटर चौड़ा गड्ढा देखा गया था। जैकबाबाद के शहबाज एयरबेस पर 4 जून की तस्वीरों में मलबा गायब दिख रहा है। बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया था। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। भारत ने इस हमले का आरोप पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों पर लगाया। हालांकि पाकिस्तान हमेशा की तरह इन आतंकी घटनाओं से अपना पल्ला झाड़ता रहा। हालांकि भारत ने आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। 
विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारत ने की कार्रवाई
भारत ने 6-7 मई की मध्य रात्रि पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीकता से हमले किए। इन हमलों में कई आंतकी मारे गए। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भारत पर हमले की नाकाम कोशिश की, लेकिन भारत के एयर डिफेंस के सामने उसकी एक न चली। इसके बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 10 जून को पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाया। जिससे पाकिस्तान घुटने टेकने को मजबूर हो गया और पाकिस्तान के डीजीएमओ की पहल पर संघर्षविराम हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed