{"_id":"57748cda4f1c1b454879af39","slug":"new-rule-will-start-in-kerala-no-helmet-no-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में एक अगस्त से नो हेलमेट, नो पेट्रोल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल में एक अगस्त से नो हेलमेट, नो पेट्रोल
एजेंसी/ तिरुवनंतपुरम
Updated Thu, 30 Jun 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल स्टेशन
- फोटो : Getty
केरल सरकार ने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट न पहनने पर पेट्रोल न देने का एलान किया है। ऐसा केरल में वाहन चालकों द्वारा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के कारण किया गया है।
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त टोमिन जे थचांकरी ने कहा कि तेल कंपनियों और पेट्रोल पंपों को जरूरी दिशानिर्देश जारी कर हेलमेट न पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों पेट्रोल न देने को कह दिया गया है। पायलट योजना के रूप में पहले इसे तिरुवंतपुरम, एर्नाकुलम्र औ कोझीकोड में लागू किया जाएगा जिसे बाद में अन्य जिलों में भी लाया जाएगा।
विज्ञापन
केरल में दुर्घटना में मरने वालों में से 50 फीसदी लोग मोटरसाइकिल सवार होते हैं। जबकि 80 फीसदी मौतें सर में लगे चोट के कारण होती हैं। 2015 में 14,382 दुर्घटनाएं मोटरसाइकिल की वजह से हुई थीं, जिनमें 1,330 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन