फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new reforms can take place in all three armed forces of India related to retirement and pension

देश की तीनों सेनाओं में सेवानिवृत्ति और पेंशन को लेकर हो सकते हैं बड़े बदलाव, चर्चा जारी

Wed, 04 Nov 2020 09:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 04 Nov 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
new reforms can take place in all three armed forces of India related to retirement and pension
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई (फाइल)

भारत सरकार देश की तीनों सेनाओं के अधिकारियों से संबंधित दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार कर रही है। इन प्रस्तावों में पहला यह है कि समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने वाले सेना के अधिकारियों की पेंशन में कटौती की जाए। वहीं, दूसरा प्रस्ताव यह है कि अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की आयु में बढ़ोतरी की जाए। 

विज्ञापन


तीनों सेनाओं के मानव संसाधन (एचआर) से संबंधित मामलों को देखने वाले डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (डीएमए) ने 29 अक्तूबर को एक पत्र जारी किया था। इसमें पेंशन और सेवानिवृत्ति के नियमों में बदलाव के प्रस्ताव का ड्राफ्ट 10 नवंबर कर डीएमए महासचिव जनरल बिपिन रावत के पास भेजने को कहा गया था। 
विज्ञापन



सेवानिवृत्ति को लेकर प्रस्ताव में कहा गया है कि थल सेना में कर्नल, ब्रिगेडियर और मेजर जनरल रैंक के अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ा कर क्रमश: 57, 58 और 59 साल की जाए। नौसेना और वायुसेना में भी ये फॉर्मूला लागू किया जाए। अभी इन रैंक के अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु क्रमश: 54, 56 और 58 साल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशन के प्रस्ताव में कहा गया है कि इसका निर्धारण सेवा के वर्षों के हिसाब से किया जाए। 20 से 25 साल तक सेवा देने वाले अधिकारियों को आधी पेंशन दी जाए। 26 से 30 साल तक 60 फीसदी और 30 से 35 साल तक सेवा देने वालों को 75 फीसदी पेंशन दी जाए। पूरी पेंशन उन्हें दी जाए जिनका सेवाकाल 35 साल से अधिक हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed