फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new president of uppsc aniruddh taken charge

यूपीपीएससी के नए अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने संभाला कार्यभार

Wed, 16 Mar 2016 04:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 16 Mar 2016 04:42 AM IST
सार

  • डॉ. सुनील जैन रहे अनुपस्थिति, फरमान अली ने दिलाई शपथ।
  • कर्मियों को स्वच्छ सोचने और स्वच्छ खाने की दी नसीहत।

विज्ञापन
new president of uppsc aniruddh taken charge
अनिरुद्ध सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष डॉ.अनिरुद्ध सिंह यादव ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। परीक्षा भवन में अफसरों और कर्मचारियों के बीच उन्होंने शपथ ली। कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार जैन अवकाश पर हैं। इसलिए वरिष्ठतम सदस्य फरमान अली ने नए अध्यक्ष को शपथ दिलाई। डॉ.अनिरुद्ध यादव जुलाई 2019 तक इस पद पर बने रहेंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर अफसरों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रयाग की महत्ता बखानी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है। आयोग को आकार ही नहीं गुणवत्ता के मामले में भी सबसे बड़ा बनाना है। आयोग का गौरव स्थापित करने के लिए उन्होंने सबका साथ मांगा। डॉ.अनिरुद्ध यादव ने अप्रत्यक्ष रूप में अफसरों और कर्मचारियों को ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से काम करने की भी नसीहत दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘यदि आप किसी को परेशान करेंगे तो खुद भी परेशान होंगे। चाहे कितना बड़ा आदमी हों।’ उन्होंने कहा कि आखिर कोई कितना और क्या खाएगा। इन शब्दों के माध्यम से उन्होंने अच्छा करने की अपील की। अफसरों और कर्मचारियों को यह भी भरोसा दिया कि उनकी हर समस्या में वह उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी प्रशासनिक ही नहीं व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर भी उनसे मिल सकते हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सदस्य मेजर संजय यादव, डॉ.जयराम प्रसाद वैद्य समेत अनेक अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे। सचिव सुरेश कुमार सिंह ने स्वागत किया। रविनंदन सिंह ने संचालन किया।

मीडिया को सीधे जवाब देने से रहे बचते

new president of uppsc aniruddh taken charge

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से मुखातिब डॉ.अनिरुद्ध सिंह यादव पूर्व में लिए गए विवादित फैसलों तथा प्रतियोगियों की सीबीआई जांच जैसे मुद्दों पर सीधे जवाब देने से बचते रहे। हालांकि, इतना भरोसा दिलाने की उन्होंने पूरी कोशिश की कि भर्तियों में हर स्तर पर पारदर्शिता बरती जाएगी।

अनिल यादव के कार्यकाल की भर्तियों में अनियमितता, जाति और क्षेत्र विशेष को तवज्जो देने जैसे तमाम आरोप लगे। इससे आयोग की साख भी धूमिल हुई। इस बाबत डॉ.अनिरुद्ध यादव ने कहा कि वह पुरानी किसी भी बात पर चर्चा नहीं करना चाहेंगे।

उन्होंने कहा कि भर्तियों के लिए जो भी प्रतियोगी आवेदन करेगा वे सभी आयोग के लिए बराबर हैं। सबको न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा कोई पद नहीं है, जिसे स्वछंदता और मनमानी करने की इजाजत मिली हो।

परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र का विकल्प दिए जाने की बाबत सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। सीसैट से प्रभावित अभ्यर्थियों को पीसीएस में अतिरिक्त अवसर देने के सवाल पर भी उन्होंने विचार करने की बात कही।

गलत जवाब को सही माने जाने, विशेषज्ञों के पैनल पर आपत्ति जैसे सवालों पर डॉ.यादव ने कहा कि  अभी उन्होंने जिम्मेदारी संभाली है।जहां-जहां कमी होगी उसे दूर किया जाएगा।

संवादहीनता के आरोपों की बाबत उन्होंने कहा कि सभी प्रतियोगियों से वार्ता तो संभव नहीं है, लेकिन उनकी बात सुनने के अलग-अलग माध्यम हैं। इसे और पुख्ता किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग को आकार ही नहीं गुणवत्ता के स्तर पर भी सबसे बड़ा बनाने का प्रयास होगा। इसके लिए वह 100 फीसदी देने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed