फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new movie shorgul facing controversy before release

‘शोरगुल’ पर सियासी शोर, संगीत सोम जैसे किरदार को बनाया विलेन

Fri, 03 Jun 2016 04:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरधना (मेरठ)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरधना (मेरठ) Updated Fri, 03 Jun 2016 04:31 AM IST
विज्ञापन
new movie shorgul facing controversy before release
शोरगुल फिल्म रिलीज होने से पहले ही छाई विवादों में।

फिल्म ‘शोरगुल’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। बृहस्पतिवार को सरधना विधायक संगीत सोम इस फिल्म के विरोध में खुलकर उतर आए। वहीं, हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में विधायक समर्थक ने फिल्म निर्देशक के खिलाफ याचिका दायर की है। इस पर आगामी छह जून को सुनवाई होगी। उत्तर प्रदेश की सियासी पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म के कुछ दृश्यों पर विधायक सोम ने तीखी आपत्ति जतायी है। साथ ही फिल्म किसी सूरत में रिलीज न होने देने और न चलने देने का एलान किया है।

विज्ञापन


इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सरधना स्थित विधायक संगीत सोम के कैंप कार्यालय पर दिन भर समर्थकों का तांता लगा रहा। समर्थकों ने आरोप लगाया कि इस फिल्म में जिमी शेरगिल की भूमिका में विधायक संगीत सोम जैसा किरदार दिखाई देता है। यह ट्रेलर देखकर समर्थकों में भारी रोष है। जिसके चलते ही विधायक समर्थक और छात्र नेता मिलन सोम ने लखनऊ हाईकोर्ट में फिल्म निर्देशक के खिलाफ याचिका दायर कर दी। वहीं, विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि इस फिल्म को न तो किसी कीमत पर रिलीज होने देंगे और न ही चलने देंगे।
विज्ञापन


फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो ‘शोरगुल’ में बाबरी ध्वंस, गोधरा दंगों की बातें की गई हैं। वहीं, विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस फिल्म की कहानी बाबरी ध्वंस और गोधरा के साथ ही मुख्य रूप से मुजफ्फरनगर दंगे के इर्द गिर्द है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री को दंगा रोकने के लिये हीरो और दंगा भड़काने में विधायक को विलेन के रूप में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि वह कभी बीड़ी सिगरेट तक नहीं पीते, लेकिन उनके मिलते लुक जैसे किरदार को शराब पीते दिखाया गया है। उनके निजी जीवन पर आधारित फिल्म बनाने से पहले फिल्म निर्माताओं ने उनसे बात तक नहीं की। वह कानून से सड़क तक की लड़ाई लड़ेंगे और फिल्म को नहीं चलने देंगे।


‘सीएम को नहीं कानून व्यवस्था पर भरोसा’
विधायक संगीत सोम ने आरोप लगाते हुए कहा कि दादरी प्रकरण में इखलाक के घर मिले मीट के बीफ होने की पुष्टि होने और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा इखलाक के समर्थन में उतरना सरकार की नीति को स्पष्ट करता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मथुरा लैब की रिपोर्ट पर ही सवाल खड़े करना यही साबित करता है कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ही भरोसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed