फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New India Coop Bank case: Accused Hitesh Mehta to undergo brain-mapping test

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: आरोपी हितेश मेहता का अब होगा ब्रेन-मैपिंग टेस्ट, पॉलीग्राफ हुआ फेल!

Fri, 21 Mar 2025 02:05 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 02:05 PM IST
सार

 New India Coop Bank case: न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में हुए 122 करोड़ रुपये के गबन के मुख्य आरोपी हितेश मेहता का पॉलीग्राफ टेस्ट (लाई-डिटेक्टर टेस्ट) हुआ था। अधिकारी के अनुसार इस टेस्ट का परिणाम स्पष्ट नहीं था और इससे गबन किए गए धन के उपयोग और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
New India Coop Bank case: Accused Hitesh Mehta to undergo brain-mapping test
गबन का मुख्य आरोपी हितेश मेहता - फोटो : पीटीआई

विस्तार

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में हुए 122 करोड़ रुपये के गबन के मुख्य आरोपी हितेश मेहता का अगले कुछ दिनों में ब्रेन-मैपिंग टेस्ट किया जाएगा। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा इस फंड गबन मामले की गहराई से जांच कर रही है और इससे जुड़ी अहम जानकारियां जुटाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पॉलीग्राफ टेस्ट में नहीं मिला ठोस सुराग
बैंक के पूर्व महाप्रबंधक और लेखा विभाग के प्रमुख हितेश मेहता का पिछले सप्ताह मुंबई के कलीना स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट (लाई-डिटेक्टर टेस्ट) हुआ था। जांच अधिकारी के अनुसार, इस टेस्ट का परिणाम स्पष्ट नहीं था और उसके द्वारा गबन किए गए धन के उपयोग और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


अब ब्रेन-मैपिंग टेस्ट से खुलेंगे राज!
जांच को और आगे बढ़ाने और मेहता से अधिक जानकारी निकालने के लिए आर्थिक अपराध शाखा ने ब्रेन-मैपिंग टेस्ट कराने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने मेहता का ब्रेन-मैपिंग टेस्ट कराने का निर्णय लिया है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है। यह टेस्ट फॉरेंसिक साइंस लैब में किया जाएगा। अदालत पहले ही मेहता पर फॉरेंसिक साइकोलॉजिकल टेस्ट की अनुमति दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुझे मम्मी-पापा से मिलना है': दोनों को याद कर रो रही पीहू, नानी से कर रही एक ही सवाल, किसी के पास नहीं जवाब

अब तक सात गिरफ्तार, बैंक के पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु और उनकी पत्नी फरार
इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बैंक के पूर्व चेयरमैन हिरेन भानु और उनकी पत्नी गौरी अब भी फरार हैं। स्थानीय अदालत ने इस दंपति के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

कैसे हुआ 122 करोड़ रुपये का गबन?
पुलिस के अनुसार, न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक की प्रभादेवी और गोरेगांव शाखाओं से कुल 122 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई। हितेश मेहता को 15 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद छह अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस अब इस मामले में और सुराग जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed