फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new guideline over demonetization released by government

नोटबंदीः आज से 686 पेट्रोल पंप पर मिलने लगे पैसे, जानिए सरकार के नए नियम

Fri, 18 Nov 2016 05:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 Nov 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
new guideline over demonetization released by government
शक्तिकांत दास, आर्थिक मामलों के सचिव - फोटो : ANI
नोटबंदी के बाद कैश निकालने और बदलने के तरीकों में रोज रोज बदलाव कर रही सरकार ने लोगों की मुश्किल कम करने के लिए एक और नई व्यवस्‍था कर दी है। अब पेट्रोल पंप से तेल के साथ साथ दो हजार रुपये तक कैश भी मिल सकेगा। इसके लिए एसबीआई की ओर से पेट्रोल पंप डेबिट मशीन लगाई जाएगी जिसकी सहायता से कोई भी अपना कार्ड स्वैप कर पैसे निकाल सकेगा। दिल्‍ली में कई पेट्रोल पंप पर देर शाम यह व्यवस्‍था शुरू भी हो गई।
विज्ञापन


इससे पूर्व गुरुवार को आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा था कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उसका हरसंभव प्रयास है कि किसी जरूरतमंद को पैसे की कमी न पड़े। 
विज्ञापन


वहीं, दास के बाद अरुण जेटली वित्त मंत्री का बयान भी सामने आया था। जिसमें उन्होंने 1000 का नोट दोबारा शुरू होने की तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। जेटली के अनुसार सरकार की 1000 का नोट लाने की कोई प्लानिंग नहीं है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि आज शाम तक देश के 22500 एटीएम में 2 हजार के नोट डाल दिए जाएंगे। जिससे लोगों की परेशानी कुछ कम हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व शक्तिकांत दास ने सरकार की ओर से जारी की थी नई गाइडलाइन

- शादी के लिए ढ़ाई लाख रुपए एक ही खाते से निकाल सकते हैं।
- शुक्रवार से 4500 की जगह सिर्फ दो हजार रुपए ही एक्सचेंज करवा सकते हैं। 
- शादी के लिए ढाई लाख तक निकाल सकते हैं। 
- शादी के लिए पैसे निकालने के लिए केवाईसी जरूरी।
- किसान क्रेडिट कार्ड से 25 हजार रुपए निकाल सकते हैं।
- अब मां-पिता, भाई, बहन किसी एक के खाते से निकाल सकेंगे रुपए।
- किसान हर हफ्ते 25 हजार रुपए निकाल सकेंगे।
-सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों को राहत देते हुए दस हजार रुपये एडवांस सेलरी लेने की छूट दे दी है। जिसे नवंबर महीने की सेलरी में से काट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed