फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New facility: AC travel in trains will soon be cheaper, less fare will be charged in three-tier economy coach

नई सुविधा: ट्रेनों में एसी का सफर जल्द होगा सस्ता, थ्री टियर इकोनॉमी कोच में लगेगा कम किराया

Sun, 04 Jul 2021 06:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 04 Jul 2021 06:24 PM IST
सार

रेल मंत्रालय विभिन्न कोच फैक्ट्रियों में इकोनॉमी एसी 3 टियर एसी कोच तैयार करा रहा है। इन्हें मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में लगाया जाएगा। 
 

विज्ञापन
New facility: AC travel in trains will soon be cheaper, less fare will be charged in three-tier economy coach
The new AC 3-tier economy coaches by Rail Coach Factory Kapurthala - फोटो : Special Arrangement

विस्तार

भारतीय रेलवे इस वर्ष कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए सस्ते किराए वाले इकोनॉमी एसी-3 टियर कोच लगाने की तैयारी कर रहा है। जैसे-जैसे कोच तैयार होते जाएंगे, वैसे-वैसे ट्रेनों में लगना शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक कोच इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। रेलवे मंत्रालय, यात्रियों को सस्ते किराए में एसी क्लास में सफर कराने के लिए ये सब कर रहा है। इसके लिए इकोनॉमी एसी 3 टियर कोच तैयार कराए जा रहे हैं। ये कोच सामान्य एसी 3 टियर कोच जैसे ही होंगे। 
विज्ञापन


कुछ कोचों के साथ शुरुआत हो चुकी
योजना के तहत कुछ कोच तैयार कर ट्रेन में लगाने की शुरुआत हो चुकी है। अब वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 806 कोच तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 344, रेल कोच फैक्ट्री में 177 और मॉडर्न कोच फैक्ट्री में 285 कोच बनाए जा रहे हैं। बोर्ड के अधिकारी के अनुसार मार्च 2022 तक सभी कोच ट्रेनों में लगा दिए जाएंगे। इसके अलावा बोर्ड से स्वीकृति के बाद और भी इकोनॉमी एसी कोच बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





एक कोच में 72 की जगह अब 83 बर्थ होंगी
इन कोचों में सामान्य एसी 3 टियर कोच की तुलना में सफर सस्ता होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इकोनॉमी एसी कोच में बर्थ की संख्या अधिक है। सामान्य एसी 3 टियर कोच में 72 बर्थ होती हैं, जबकि नए कोच में 11 अधिक यानि 83 बर्थ होंगी। इसके लिए रेलवे ने सीटों के बीच का गैप थोड़ा कम कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार गैप कम होने से यात्रियों को असुविधा नहीं होगी। इसके अलावा साइड की बर्थ की लंबाई पहले जैसी ही रखी गई है।


ये मिलेंगी सुविधाएं

  • इकोनॉमी एसी 3 टियर कोच में रीडिंग के लिए पर्सनल लाइट, एसी वेंट्स, यूएसबी प्वाइंट
  • मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए बेहतर सीढ़ी
  • खास तरह का नाश्ता टेबल, टॉयलेट में फुट ऑपरेटिंग टैब लगाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed