{"_id":"640ca3ad1d829c59670aac84","slug":"new-cases-of-h3n2-found-in-puducheri-and-gujrat-3-casualties-till-now-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"H3N2: पुडुचेरी और गुजरात में भी मिले एच3एन2 के मरीज, देश में अब तक दो लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
H3N2: पुडुचेरी और गुजरात में भी मिले एच3एन2 के मरीज, देश में अब तक दो लोगों की मौत
Sat, 11 Mar 2023 10:06 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:06 PM IST
सार
देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण जानलेवा हो गया है। हरियाणा और कर्नाटक एक-एक मरीज की मौत हुई है। पुडुचेरी मेंं भी नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
H3N2 Virus
- फोटो : Istock
विस्तार
पुडुचेरी में एच3एन2 इंफ्लुएंजा के अब तक 79 मामले सामने आए हैं। हालांकि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक इससे किसी मौत की सूचना नहीं आई है। बता दें कि देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण जानलेवा हो गया है। हरियाणा, कर्नाटक एक-एक मरीज की मौत हुई है। वहीं गुजरात में एच1एन1 से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
देश में अब तक एच3एन2 सहित विभिन्न फ्लू से संक्रमित तीन हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। इनमें से 1,245 मरीज जनवरी में मिले थे। फरवरी में 1,307 और एक से नौ मार्च तक 486 मरीज मिले हैं। वहीं गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा है कि 10 मार्च तक राज्य में तीन एच3एन2 मामले और एच1एन1 के 77 मामले सामने आए हैं। इनमें एच1एन1 से एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर, केंद्र ने एच2एन3 के बढ़ते मामलों के बीच कुछ राज्यों में कोविड 19 संक्रमण दर में वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा कि इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) या गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) के मामलों में दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
राज्यों से अस्पताल की तैयारियों जैसे दवाओं मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता, कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के खिलाफ टीकाकरण कवरेज का जायजा लेने की बात भी केंद्र की ओर से कही गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा, ''पिछले कुछ महीनों में कोविड-19 के प्रकोप में काफी कमी दर्ज की गई। हालांकि हाल के दिनेां में कुछ राज्यों में कोविड-19 की संक्रमण दर में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जा रही है यह चिंताजनक स्थिति है। इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।"