{"_id":"5d3597a48ebc3e6cb5684408","slug":"nephew-of-dawood-ibrahim-rizwan-kaskar-ahmed-raza-with-two-more-sent-to-police-custody-till-29-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊद इब्राहिम का भांजा रिजवान और रजा समेत चार 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दाऊद इब्राहिम का भांजा रिजवान और रजा समेत चार 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में
Mon, 22 Jul 2019 04:32 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 22 Jul 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
इकबाल इब्राहिम कासकर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर और अहमद रजा समेत दो अन्य लोगों को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने 29 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा है। मुंबई पुलिस ने रिजवान को रंगदारी वसूली के एक मामले में 17 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच ने उसे मुंबई हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया जब वह देश से भागने की तैयारी में था।
विज्ञापन
Mumbai: Esplanade Court sends Dawood Ibrahim's nephew Rizwan Kaskar, Ahmed Raza and two others to police custody till 29th July.
— ANI (@ANI) July 22, 2019विज्ञापन
रिजवान कासकर दाऊद के भाई इकबाल कासकर का बेटा है। इकबाल इस समय ठाणे जेल में बंद है। रिजवान की गिरफ्तारी से दो दिन पहले ही मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने वसूली के मामले में अहमद रजा वढारिया को गिरफ्तार किया था। वह इब्राहिम के गैंग के सदस्य फहीम मचमच का करीबी है। उससे पूछताछ के दौरान रिजवान कासकर का नाम सामने आया।
विज्ञापन