फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepali tourist visiting Assam, alleges molestation by mob in Assam

Assam: नेपाली पर्यटक से जोरहाट में भीड़ ने की अभद्रता, महिला ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fri, 05 Apr 2024 04:28 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोरहाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोरहाट Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 04:28 PM IST
सार

नेपाली महिला पर्यटन के असम के जोरहाट जिले में वहां के स्थानीय लोगों पर अभद्रता का आरोप लाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Nepali tourist visiting Assam, alleges molestation by mob in Assam
Assam Police, असम पुलिस - फोटो : Twitter

विस्तार

असम के जोरहाट जिले में एक विदेशी महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। नेपाल से आई पर्यटक ने आरोप लगाया कि वहां के स्थानीय लोगों की भीड़ ने उसके साथ अभद्रता की है। हालांकि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


लोगों पर महिला पर्यटक ने लगाए अभद्रता के आरोप 
असम पुलिस ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि नेपाल की महिला पर्यटक से अभद्रता के स्थनीय लोगों पर आरोप लगे हैं। हालांकि मामला दर्ज कर दिया गया है।  टिटाबोर के उप विभागीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह पीड़िता का संपर्क में है। कानून के मुताबिक, आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता द्वारा गुरुवार को एक सोशल मीडिया वीडियो के जरिए अभद्रता और पुलिस निष्क्रियता के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन

 


भीड़ में मौजूद लोगों ने फाड़े कपड़े- पीड़िता
पीड़ित महिला पर्यटक ने दावा किया कि मारियानी इलाके में भीड़ ने सिर्फ उसके साथ इसलिए अभद्रता की क्योंकि उन्हें मेरे लड़कों की तरह पहने कपड़ों से आपत्ति थी। महिला ने आरोप लगाया कि वहां के स्थानीय लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और मेरे कपड़ों को फाड़ दिया गया। असम में घूमने आई एक नेपाली पर्यटक होने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि वह नस्लवाद का शिकार हुई है। 

पुलिस पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप 
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह अगली सुबह शिकायत दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन गई, तो कर्मियों ने मदद नहीं की और उसका मजाक उड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed