{"_id":"59a86f344f1c1b1c278b4ad1","slug":"nepalese-prime-minister-laid-the-foundation-for-the-four-lane-bridge-at-indian-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली प्रधानमंत्री ने भारतीय सीमा से लगे क्षेत्र में चार लेन वाले पुल का किया शिलान्यास ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नेपाली प्रधानमंत्री ने भारतीय सीमा से लगे क्षेत्र में चार लेन वाले पुल का किया शिलान्यास
बनबसा/ चंपावत, विनोद काला
Updated Fri, 01 Sep 2017 06:11 AM IST
विज्ञापन
Nepal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में महाकाली नदी (शारदा) पर बनने वाले फोर लेन पुल का बृहस्पतिवार को शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पुल बनने से नेपाल के पश्चिमी क्षेत्र में विकास के दरवाजे खुलेंगे।
विज्ञापन
Read Also: नेपाली पीएम का गला फंसा तो सुषमा स्वराज ने गिलास में लेकर पिलाया पानी!
विज्ञापन
इस क्षेत्र में नेपाल का सूखा बंदरगाह (ड्राई पोर्ट) बनने के अलावा भारत के साथ व्यापार भी बढ़ेगा। भारतीय सीमा के समीप नेपाल के ओदाली क्षेत्र में बनने वाले इस पुल को नेपाल के ड्राई पोर्ट का मुख्य अंग माना जा रहा है।
विज्ञापन
बताया गया है कि निर्माणाधीन फोर लेन पुल से नेपाल के गड्डाचौकी तक फोर लेन सड़क का भी निर्माण होना है। करीब 800 मीटर लंबे फोरलेन पुल के लिए नेपाल सरकार ने 99. 65 करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं।
Read Also: भारत-नेपाल के बीच बिरगंज चेक पोस्ट बढ़ाएगा व्यापार, दिसंबर में होगा चालू
पुल निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के प्रबंध निदेशक पीके श्रेष्ठ ने बताया कि पुल का निर्माण तीन वर्षों में पूरा किया जाना है। पुल की कुल निर्माण लागत करीब 3.27 अरब नेपाली रुपये है।