फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal political developments its internal matter says Indian foreign Ministry

नेपाल का राजनीतिक घटनाक्रम उसका आंतरिक मामला : विदेश मंत्रालय

Fri, 25 Dec 2020 12:51 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nepal political developments its internal matter says Indian foreign Ministry
विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान देते अधिकारी....... - फोटो : ANI

भारत ने बृहस्पतिवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के संसद को अचानक भंग करने और नए सिरे से चुनाव कराने के फैसले को पड़ोसी देश का आंतरिक मामला करार देते हुए कहा कि यह नेपाल को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत तय करना है।

विज्ञापन


नेपाल में जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर सतर्क प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने कहा कि वह पड़ोसी देश और वहां के लोगों का शांति, समृद्धि और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने में समर्थन करना जारी रखेगा।
विज्ञापन



मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि हमने नेपाल की नवीनतम राजनीतिक घटनाओं पर गौर किया है। यह नेपाल का आंतरिक मामला है और उसे अपनी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत फैसला लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह टिप्पणी नेपाल में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर की। श्रीवास्तव ने कहा कि एक पड़ोसी और शुभचिंतक होने के नाते भारत, नेपाल और वहां के लोगों का शांति, समृद्धि और विकास के रास्ते पर बढ़ने का समर्थन करना जारी रखेगा।


गौरतलब है कि रविवार को राष्ट्रपति विद्या भंडारी ने प्रधानमंत्री ओली की अनुशंसा पर प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया था और मध्यावधि चुनावों की घोषणा कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed