{"_id":"57c3ac394f1c1b0d72d4fb86","slug":"nepal-bans-pune-police-couple-for-ten-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एवरेस्ट चढ़ने का भारतीय युगल का दावा झूठा, नेपाल ने लगाया 10 साल का प्रतिबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एवरेस्ट चढ़ने का भारतीय युगल का दावा झूठा, नेपाल ने लगाया 10 साल का प्रतिबंध
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 29 Aug 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल दिनेश और तारकेश्वरी राठौड़
भारत के पहले युगल के तौर पर एवरेस्ट चढ़ने का दावा करने वाले पुणे पुलिस के कांस्टेबल दिनेश और तारकेश्वरी राठौड़ के दावे को नेपाल सरकार ने खारिज करते हुए उन पर 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पुणे पुलिस कमिशनर रश्मि शुक्ला ने बताया कि, '23 मई को एवरेस्ट चढ़ने का झूठा दावा करने वाले पुलिस युगल पर नेपाल सरकार ने 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल के अधिकारियों ने पुणे पुलिस को इस संबंध में एक पत्र भेजकर युगल के नेपाल में दाखिल होने पर प्रतिबंध की जानकारी दी।'
विज्ञापन
शुक्ला ने कहा, 'नेपाल सरकार की जांच में एवरेस्ट चढ़ने का दावा करने वाले पुलिस युगल के झूठे दावे की पुष्टि हुई है। यह वाकई चौंकाने वाला है। इससे न सिर्फ पुलिस की छवि खराब हुई बल्कि पूरे देश की छवि धुमिल हुई है।'
विज्ञापन
पुणे पुलिस में कांस्टेबल दिनेश और तार्केशवरी ने 5 जून को काठमांडु में संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की थी कि 23 मई को एवरेस्ट पर चढ़ने वाले वे भारत के पहले कपल हैं। दोनों पुणे सिटी पुलिस के शिवाजीनगर मुख्यालय में कांस्टेबल हैं। कमिश्नर शुक्ला ने कहा,'दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।' उन्होंने दोनों की गिरफ्तारी पर कहा कार्रवाई मानदंडों के अनुसार की जाएगी। कमिश्नर ने बताया विभागीय जांच शुरू करने के बाद से दोनों फरार हैं।
Trending Videos
उन्होंने कुछ गलत किया है
सीनियर अधिकारियों का कहना है कपल को गिरफ्तार तो नहीं किया जा सकता लेकिन पदावनति हो सकती है और वार्षिक वेतन वृद्धि को भी रोका जा सकता है। अधिकारियों का मानना है दोनों जांच से भागकर साबित कर रहे हैं कि उन्होंने कुछ गलत किया है।
पुलिस कपल के घोषणा करने के बाद पर्वतरोहियों के एक समूह ने पुणे पुलिस से कपल के दावे को झूठा बताते हुए शिकायत की थी। शिकायत करने वालों में शहर के पर्वतारोहण एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र शेल्का भी थे। उन्होंने तस्वीरों के गलत होने का आरोप लगाया था।
कोलकाता के पर्वतारोही ने कहा वह अन्य पर्वतारोहियों के साथ 21 मई को एवरेस्ट पर चढ़ा था और उनकी तस्वीरों का इस कपल ने गलत इस्तेमाल किया है। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर सत्यरूप सिद्धांता का कहना है उन्होंने तस्वीरों को फेसुबक और अन्य पर्वतरोहियों के साथ भी शेयर किया था।