फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Neither my policy nor my flag changed Raj Thackeray said

घुसपैठियों के प्रति न तो मेरी नीति बदली है और न ही मेरी पार्टी का झंडा : राज ठाकरे

Sat, 15 Feb 2020 05:10 AM IST
Trainee Trainee पीटीआई, औरंगाबाद
पीटीआई, औरंगाबाद Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 15 Feb 2020 05:10 AM IST
सार

राज ठाकरे ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि अन्य अपनी नीतियां बदलकर सत्ता में पहुंचे हैं। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राज ठाकरे के चचेरे भाई उद्धव ने कहा कि शिवसेना को अपना हिंदुत्व साबित करने के लिए झंडा बदलने की जरूरत नहीं है।
 

विज्ञापन
Neither my policy nor my flag changed Raj Thackeray said
राज ठाकरे (फाइल फोटो)

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि न तो बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों के प्रति उनकी नीति बदली है और न ही उनकी पार्टी का झंडा बदला है। मनसे इस साल जनवरी में अपना नया झंडा सामने लेकर आई थी जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की राजकीय मुहर है। इसे ‘राज मुद्रा’ कहा जाता है।

विज्ञापन


उस समय कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में उनके भाषण से मनसे के कट्टर हिंदुत्व राजनीति की ओर उन्मुख होने का संकेत भी मिला था। ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘न तो बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों के प्रति मेरी नीति बदली है और न ही मेरा झंडा बदला है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने नए झंडे के लिए राज्य चुनाव आयोग को पत्र भेजा था और यह तीन-चार पहले दर्ज कराए गए कई झंडों में से एक है। उन्होंने कहा कि राज मुद्रा वाला झंडा पहले भी पार्टी के कार्यक्रमों में प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकरे ने दावा किया कि राज्य सरकार ने बांग्लादेशियों द्वारा चलाए जा रहे रिक्शों और टैक्सियों को हटवाया जब उनकी पार्टी ने यह मुद्दा उठाया। शिवसेना पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि अन्य अपनी नीतियां बदलकर सत्ता में पहुंचे हैं।

जब उनसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा एलगार परिषद प्रकरण की जा रही जांच और इसे लेकर राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के बीच टकराव के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने कहा, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन सी एजेंसी जांच करती है, बस जांच परिणाम तक पहुंचनी चाहिए। हम देखते हैं कि कई जांचें शुरू होती हैं लेकिन वे कभी खत्म नहीं होती हैं।’

हिंदुत्व साबित करने के लिए शिवसेना को झंडा बदलने की जरुरत नहीं : उद्धव

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई और मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि शिवसेना को अपना हिंदुत्व साबित करने के लिए झंडा बदलने की जरूरत नहीं है।

गौरतलब है कि राज ठाकरे आजकल अपनी हिंदुत्व की राजनीति में नई जान फूंकने के प्रयास में जुटे हैं। उद्धव ने यह भी कहा कि भाजपा हिंदुत्व की ‘झंडाबरदार’ नहीं है। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर पार्टी विधायकों और जिलाध्यक्षों की बैठक में उक्त बात कही।

शिवसेना के एक पदाधिकारी के अनुसार बैठक में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के संबंध में एक सवाल के जवाब में उद्धव ने कहा, ‘मुझे मेरे हिंदुत्व को साबित करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि यह दिवंगत बालासाहेब का हिंदुत्व है। यह शुद्ध है। मैंने अपनी पार्टी का झंडा नहीं बदला है। एक व्यक्ति, एक झंडा... यह तय है। दुनिया को हमारे हिंदुत्व का ज्ञान है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed