फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Neet result 2020 Cowherd's son clears NEET seeks financial help to do MBBS course

Neet result 2020 : मनरेगा मजदूर के बेटे ने नीट में सफलता हासिल की, पैसे की कमी दाखिले में बन रही बाधा

Sun, 18 Oct 2020 09:28 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 18 Oct 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Neet result 2020 Cowherd's son clears NEET seeks financial help to do MBBS course
भाई-बहनों के साथछात्र जीविथकुमार (बीच में) - फोटो : ANI

तमिलनाडु में थेनी जिले के एक चरवाह और मनरेगा मजदूर के बेटे ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार सफलता हासिल की है। लेकिन अब एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए उसके पास पैसे नहीं है, ऐसे में छात्र ने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन

तमिलनाडु में थेनी जिले के सिलवारपट्टी, पेरियाकुलम स्थित हायर सेकेंडरी सरकारी स्कूल के छात्र जीविथकुमार ने दूसरे प्रयास में ही 720 में 664 अंक हासिल कर नीट परीक्षा पास की। जीविथकुमार उन सरकारी स्कूलों के छात्रों की सूची में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने इस साल नीट में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


सरकारी कॉलेज की फीस भरने के भी पैसे नहीं : 
जीविथ कुमार ने कहा, ''पारिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के चलते एमबीबीएस में दाखिला लेने में सक्षम नहीं हूं। अगर सरकारी कॉलेज भी मिल जाता है, तो उसकी फीस भरना भी मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल है। मैं डॉक्टर बनना चाहता हूं, इसलिए मैंने इसकी कोशिश की। मेरी इच्छा मद्रास मेडिकल कॉलेज में पढ़ने की है, लेकिन मेरा परिवार सरकारी कॉलेजों की फीस भी नहीं दे पाएगा। अगर सरकार अथवा लोग मेरी मदद करते हैं, तो ही मैं एमबीबीएस क पढ़ाई पूरी कर पाऊंगा। इसलिए मैं लोगों से मदद करने की अपील करता हूं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले, कर्ज लेकर पढ़ाया बेटे को : 

जीविथ कुमार के पिता नारायणमूर्ति ने कहा कि हमारे परिवार में अब तक 10वीं और 12वीं में सबसे अच्छे अंक लाने वाला जीविथ कुमार पहले लड़के है। बेटे की सफलता से वह खुश हैं। लेकिन उसे दाखिला दिलाने के लिए उनके पास पैसा नहीं है। जब उसने नीट परीक्षा में बैठने की इच्छा जाहिर की, तब हमने कुछ लोगों से कर्ज लेकर उसकी फीस भरी थी। बता दें कि जीविथकुमार ने 600 में से 548 अंक लाकर 12वीं की परीक्षा पास की थी। 

जीविथकुमार ने जिस स्कूल से पढ़ाई की, उसके हेडमास्टर ए. मोहन ने कहा कि जीविथकुमार बहुत होनहार और मेहनती छात्र है। कक्षा में हमेशा उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। जीविथकुमार ने यह साफ कर दिया कि सरकारी स्कूल में पढ़ाई करके भी बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है, अपने सपने पूरे किए जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed