फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NEET: Priyanka Gandhi demands investigation into irregularities in NEET results, students' complaints are vali

NEET: प्रियंका गांधी ने की नीट परिणाम में हुई अनियमितताओं की जांच की मांग, कहा- छात्रों की शिकायतें वैध

Fri, 07 Jun 2024 01:00 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 07 Jun 2024 01:00 PM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कई अभ्यर्थियों ने शिकायत की है, इन शिकायतों की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र नीट परीक्षा परिणामों में हुई धांधली से जुड़े सवालों के जवाब चाहते हैं?

विज्ञापन
NEET: Priyanka Gandhi demands investigation into irregularities in NEET results, students' complaints are vali
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने शुक्रवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (स्नातक) में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए, ताकि प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को न्याय मिल सके। नीट का परिणाम चार जून को घोषित किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने नीट परीक्षा में कथित धांधली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने युवाओं को ठगा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पोस्ट किया, पहले नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ और अब छात्रों का आरोप है कि इसके परिणाम में भी भ्रष्टाचार हुआ है।  
विज्ञापन


एक ही सेंटर के 6 छात्रों को 720 में से 720 अंक मिलने पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कई तरह की अनियमितताओं की बातें सामने आ रही हैं। दूसरी ओर, परिणाम आने के बाद देशभर में कई बच्चों के आत्महत्या करने की खबरें हैं। यह बहुत दुखद और झकझोरने वाला है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार लाखों छात्रों की आवाज को अनसुना क्यों कर रही है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


मूर्तियों की जगह बदलने का पैंतरा भी बचा नहीं पाएगा
संसद परिसर में लगीं महात्मा गांधी, डॉ. बीआर आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्तियों को प्रेरणा स्थल में स्थानांतरित करने का विरोध करते हुए कांग्रस ने सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, यह सरकार की एक चाल है, जिसका उद्देश्य विपक्षी दलों को लोकतांत्रिक ढंग से विरोध प्रदर्शन करने से रोकना है। लेकिन यह पैंतरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अस्थायी सरकार को गिरने से नहीं बचा सकता।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, कल दोपहर 2:30 बजे मैंने जिक्र किया था कि सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी और डॉ. आंबेडकर की मूर्तियों को संसद भवन में उनके मौजूदा स्थान से हटा रही है। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने पूरी तरह फर्जी व मनगढ़ंत व्याख्या जारी की।


सीपीआई महासचिव डी राजा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, संसद परिसर में महात्मा गांधी, डॉ. आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी की मूर्तियों को स्थानांतरित करने का मनमाना और एकतरफा निर्णय निंदनीय है। सीपीआई के राज्यसभा सांसद बिनय विश्वम ने लिखा, सरकार को समावेशी इतिहास से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए। ये मूर्तियां महज धातु, ईंट और गारे से बनी नहीं हैं, बल्कि ये हमारे देश की मुक्ति, समानता के संघर्ष की अदम्य भावना का प्रतीक हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed