फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Need to deal with China under strategy', Kharge's advice on claims of building Chinese forces on LAC

Border Tension: 'चीन से रणनीति के तहत निपटने की जरूरत', LAC पर चीनी सेनाओं के निर्माण के दावों पर खरगे की सलाह

Fri, 09 Jun 2023 01:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 09 Jun 2023 01:03 PM IST
सार

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश पीएम द्वारा चीन को दी गई क्लीन चिट का भारी कीमत चुका रहा है। चीन का सामना अब खोखले दावों से नहीं बल्कि रणनीतिक तरीको से किया जाना चाहिए। 
 

विज्ञापन
'Need to deal with China under strategy', Kharge's advice on claims of building Chinese forces on LAC
Mallikarjun Kharge - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को उत्तराखंड में एलएसी पर चीनी सैनिको के निर्माण की खबरों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने यह भी मांग की कि चीन का सामना खोखले दावों से न करके रणनीतिक तरीको से किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


खरगे ने ट्विटर पर चीन द्वारा उत्तराखंड की सीमा पर किए जा रहे निर्माण कार्य की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-एलएसी, उत्तराखंड में निर्माण कर दुस्साहसी चीनी सेना हमारी प्रादेशिक अखंडता को प्रभावित कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- हमारा देश पीएम द्वारा चीन को दी गई क्लीन चिट का भारी कीमत चुका रहा है। चीन का सामना अब खोखले दावों से नहीं बल्कि रणनीतिक तरीको से किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस लगातार चीन के साथ भारत की नीतियों को लेकर केंद्र सरकार को घेर रहा है। उन्होंने पूछा कि हमारी सरकार बीजिंग का सामना क्यों नहीं करती है। भारत ने गुरुवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में सीमा की स्थिति सामान्य नहीं होने पर चीन के साथ संबंध भी सामान्य होने की कोई उम्मीद नहीं है। 


पिछले नौ वर्षों में मोदी सरकार की विदेश नीति पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि चीन एक ऐसा देश है जिसके साथ भारत के संबंध पिछले कुछ सालों में आगे नहीं बढ़ा है। चीन ने 2020 में सीमा समझौतों का उल्लंघन कर बड़ी संख्या में अपने सैनिकों को तैनात किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed