फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Need to be vigilant jihadi and Maoist elements involved in students protest says Nirmala Sitharaman

छात्र आंदोलनों में शामिल जिहादी, माओवादी तत्वों से सतर्क रहने की जरूरत: सीतारमण

Tue, 17 Dec 2019 01:07 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Tue, 17 Dec 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Need to be vigilant jihadi and Maoist elements involved in students protest says Nirmala Sitharaman
निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने छात्र आंदोलनों में शामिल हो रहे जिहादी, अलगाववादी व माओवादी तत्वों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि देशभर में उनके इन प्रदर्शनों का आर्थिक एजेंडे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बीते कुछ दिनों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विभिन्न यूनिवर्सिटी में हो रहे प्रदर्शन के बाद सीतारमण का यह बयान आया। 

विज्ञापन


वित्तमंत्री ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि बीती रात दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्या हुआ। वित्तमंत्री ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पार्टी ने देश की आजादी में मदद की, लेकिन स्वतंत्रता के बाद उसका एजेंडा राष्ट्र निर्माण न होकर केवल एक परिवार तक सीमित हो गया। 
विज्ञापन


संशोधित नागरिकता कानून जैसे मुद्दों पर लोगों की भावनाओं को भड़काना विपक्षी दल की कुंठा को दर्शाता है। एक राजनीतिक दल होने के नाते यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश विरोधी ताकतों को रोका जाए। सीतारमण ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह छात्रों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही हैं। इंदिरा गांधी ने तो छात्रों को तिहाड़ भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का आंदोलन एक है, लेकिन उसमें जिहादी, अलगाववादी और माओवादी का शामिल होने अलग बात है। हमें इससे सतर्क रहना होगा। सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर राज्यों की चिंता को लेकर वहां के नेताओं से बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed