{"_id":"59f1c1b94f1c1bf4688b7820","slug":"need-realistic-approach-to-tackle-rohingya-issue-says-foreign-secretary-s-jaishankar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिंग्या मुद्दे पर यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत : जयशंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रोहिंग्या मुद्दे पर यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत : जयशंकर
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 26 Oct 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश सचिव एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत का लक्ष्य यह देखना है कि रोहिंग्या कैसे अपने मूल स्थान पर वापस जा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस संकट को लेकर निंदा करने की बजाय यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। विदेश सचिव ने यह भी कहा कि भारत संकट की गंभीरता को लेकर आवाज उठाता रहा है और इस मुद्दे पर बांग्लादेश और म्यांमार के साथ ‘उच्च स्तरीय बातचीत’ का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश में म्यांमार के रखाइन प्रांत से बड़ी संख्या में लोगों का पलायन स्पष्ट रूप से चिंता का मामला है। हमारा उद्देश्य यह देखना होगा कि वे लोग अपने मूल स्थान पर वापस कैसे जा सकते हैं। यह कार्य आसान नहीं है।
विज्ञापन
हमें लगता है कि इस स्थिति से निपटने के लिए व्यावहारिक उपाय अपनाए जाने चाहिए और निंदा करने के बजाय तर्क साध्य वार्तालाप पर बल देना चाहिए। कार्नेगी इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रोहिंग्या मुद्दे पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही।