{"_id":"5950b3c64f1c1b6b058b45d8","slug":"nda-president-candidate-ramnath-kovind-will-visit-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैपेनिंग के लिए 28 को श्रीनगर जाएंगे राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कैपेनिंग के लिए 28 को श्रीनगर जाएंगे राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद चुनाव कैंपेनिंग के लिए 28 जून को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर जाएंगे। कैंपेनिंग के लिए उनके साथ केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह और राम माधव भी जाएंगे। कोविंद यहां पर भाजपा और पीडीपी के सांसदों व विधायकों से मुलाकात करेंगे ।
विज्ञापन
#Prespolls: NDA's presidential nominee Ram Nath Kovind to visit Srinagar on June 28th, along with Venkaiah Naidu as part of ongoing campaign pic.twitter.com/fhReEzCCXS
— ANI (@ANI_news) June 26, 2017विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है। एनडीए ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर बिहार के पूर्व राज्यपाल रामनाथ कोविंद के नाम का ऐलान किया है। वहीं विपक्ष ने पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।BJP's Jitendra Singh and Ram Madhav will also be accompanying Ram Nath Kovind during his campaign in Srinagar, will meet BJP, PDP MLAs & MPs
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) June 26, 2017
राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद रामनाथ कोविंद ने कैपेनिंग शुरू कर दी है। इससे पहले वह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून प्रचार के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके कैबिनेट सदस्यों से मुलाकात की थी।