राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ के पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सांसदों-विधायकों का वोटिंग रिहर्सल हो गया। एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के साथ लखनऊ आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वोटिंग को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए। वहीं, रामनाथ कोविंद ने कहा, वह चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले घर के लोगों और मां-बाप का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा, कि वह कानपुर के हैं। उत्तर प्रदेश के लोगों के बीच के हैं। उन्हें पता है कि उनके प्रदेश के लोग चाहते हैं कि वह यहां के बजाय दूसरे राज्यों में जाकर वोट मांगें।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपी में 'वोटिंग रिहर्सल', कोविंद बोले- आशीर्वाद लेने आया हूं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन