{"_id":"66bfdb37e5aa41f1aa0fb8b3","slug":"nda-meeting-decided-to-set-aside-time-for-smaller-parties-in-parliament-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"NDA Meet: संसद में छोटे दलों के लिए अलग से तय होगा समय; राजग की बैठक में फैसला, वन नेशन-वन इलेक्शन पर भी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NDA Meet: संसद में छोटे दलों के लिए अलग से तय होगा समय; राजग की बैठक में फैसला, वन नेशन-वन इलेक्शन पर भी चर्चा
Sat, 17 Aug 2024 04:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:35 AM IST
सार
बैठक में वन नेशन वन इलेक्शन पर भी चर्चा हुई। यह भी तय हुआ कि भाजपा अब एक नियमित अंतराल में सहयोगी दलों की बैठक बुलाएगी। बैठक में उपस्थित एक क्षेत्रीय दल के नेता ने बताया कि कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि छोटे प्रतिनिधित्व वाले दलों को चर्चा में उचित समय दिए जाने संबंधी सरकार के प्रस्ताव का कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में विरोध किया था।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ड
- फोटो : X / @JPNadda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद में विषय विशेष पर होने वाली चर्चा में अब छोटे दलों के लिए अलग से समय निर्धारित होगा। शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई राजग की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
बैठक में वन नेशन वन इलेक्शन पर भी चर्चा हुई। यह भी तय हुआ कि भाजपा अब एक नियमित अंतराल में सहयोगी दलों की बैठक बुलाएगी। बैठक में उपस्थित एक क्षेत्रीय दल के नेता ने बताया कि कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि छोटे प्रतिनिधित्व वाले दलों को चर्चा में उचित समय दिए जाने संबंधी सरकार के प्रस्ताव का कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में विरोध किया था। अब यह तय किया गया है कि किसी भी विषय पर होने वाली चर्चा में ऐसे दलों के लिए अलग से समय निर्धारित किए जाएंगे। बैठक में जदएस के एचडी कुमारस्वामी, लोजपा के चिराग पासवान, हम के जीतन राम मांझी, आरएलडी के जयंत चौधरी, अपना दल की अनुप्रिया पटेल के साथ जदयू और टीडीपी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन नेशन वन इलेक्शन पर भी चर्चा...
बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चा की। उन्होंने इस संदर्भ में कोविंद कमेटी द्वारा प्रस्तुत सिफारिशों का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें और विमर्श कर सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। यादव ने इस दौरान एक साथ चुनाव कराए जाने पर बल दिया।