फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA leaders including Amit Shah, Chandrababu Naidu meet at BJP chief's residence

NDA: 'सभी मुद्दों पर विपक्ष के हमलों का एकसुर में जवाब देगा राजग'; जेपी नड्डा के आवास पर बैठक में बनी रणनीति

Wed, 25 Dec 2024 03:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 25 Dec 2024 03:48 PM IST
सार

NDA Meeting: एनडीए के नेताओं ने भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के घर पर बैठक की, जिसमें सुशासन, एक देश-एक चुनाव और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी गठबंधन दलों ने एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव का समर्थन किया। 

विज्ञापन
NDA leaders including Amit Shah, Chandrababu Naidu meet at BJP chief's residence
एनडीए की बैठक में जेपी नड्डा, अमित शाह, एचडी कुमारस्वामी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान सहित अन्य मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रहे विपक्षी इंडिया ब्लॉक पर राजग एकजुट हमला बोलेगा। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई राजग की बैठक में विपक्षी हमले का जवाब देने का तानाबाना बुना गया। इस दौरान एक देश एक चुनाव पर समान रुख अपनाने और विपक्ष के हर हमले का एकजुटता के साथ जवाब देने की रणनीति बनी।

विज्ञापन


बैठक में सभी अहम मुद्दों पर बेहतर तालमेल और समन्वय कायम रखने पर बातचीत हुई। इस दौरान गृह मंत्री शाह ने कहा कि विपक्ष आंबेडकर के अपमान पर एक बार फिर से झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस, जिसके शासनकाल में बाबासाहेब का लगातार अपमान हुआ, वही कांग्रेस एक बार फिर से  संविधान और आरक्षण खत्म होने की झूठी धारणा बनाने का प्रयास कर रही है। गृह मंत्री ने कहा कि हमें विपक्ष के बुने जाल में नहीं फंसना है। इसके उलट हमें सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं को धरातल पर उतारने पर पूरा ध्यान देना है।
विज्ञापन


 

NDA leaders including Amit Shah, Chandrababu Naidu meet at BJP chief's residence
भाजपा प्रमुख के आवास पर एनडीए के नेताओं की बैठक। - फोटो : पीटीआई

सुशासन और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा
एनडीए के नेताओं ने देश की राजनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि, बैठक के एजेंड़े के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। लेकिन, सूत्रों ने बताया कि इसमें खासतौर पर 'सुशासन' और राजनीतिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सुशासन अटल बिहारी वाजपेयी के शासन काल का एक अहम हिस्सा था। एनडीए के नेताओं ने इस आदर्श को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। 

कुछ दिनों में फिर होगी एनडीए की बैठक
बैठक में फैसला लिया गया कि वाजपेयी के जयंती के अवसर पर आने वाले दिनों में एनडीए की एक और बैठक होगी। वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा में भारत की पहली पूर्णकालिक गठबंधन सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में कई अहम फैसले लिए थे। भाजपा और एनडीए उनके योगदान को आज भी अपनी प्रेरणा के स्त्रोत मानते हैं। 

'एक देश-एक चुनाव' के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श
इसके अलावा, बैठक में एनडीए के नेताओं ने आगामी चुनावों और एक देश-एक चुनाव के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया। गठबंधन के सभी सदस्य इस प्रस्ताव के समर्थन में हैं और इसे आगामी चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। एक देश-एक चुनाव पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की आठ जनवरी को बैठक होगी, जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा होगी।  

मंत्री सांसदों के साथ बेहतर संवाद करें:  शाह
राजग के सहयोगी दलों के बीच तालमेल और समन्वय बनाए रखने के लिए हर महीने बैठक का सिलसिला जारी रखने का फैसला किया गया है। बैठक में शाह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और राज्यमंत्री जमीनी मुद्दे सुलझाने के लिए सांसदों के साथ बेहतर संवाद करें। हमें यह बताने की जरूरत है कि कांग्रेस संविधान को वास्तविक अर्थों में लागू करने से कहां-कहां चूक गई।

कांग्रेस की कार्यसमिति पर नजर
राजग नेताओं की नजर फिलहाल बृहस्पतिवार को कर्नाटक में होने वाली कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक पर है। आंबेडकर के कथित अपमान मामले में हमलावर पार्टी इस मुद्दे को मजबूती देने के लिए इस बैठक में चर्चा करेगी। राजग भी कांग्रेस के फैसले के अनुरूप अपनी रणनीति तय करेगा।

नायडू समेत सभी प्रमुख नेता हुए शामिल
करीब एक घंटे चली इस बैठक में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, जदयू के राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, शिवसेना के प्रतापराव जाधव, जदएस के एचडी कुमारस्वामी, अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल, हम के जीतन राम मांझी, जनसेना के तुषार वेल्लापल्ली, उपेंद्र कुशवाहा समेत सभी सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed