फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCRB data: More unemployed, self-employed people committed suicide than farmers in 2018

किसानों से ज्यादा बेरोजगार और स्वरोजगार लोग कर रहे आत्महत्या, एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा 

Sat, 18 Jan 2020 04:49 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 18 Jan 2020 04:49 PM IST
सार

  • वर्ष 2018 में औसतन 35 बेरोजगारों और 36 स्वरोजगार लोगों ने हर रोज अपनी जान दी 
  • वर्ष 2018 में इन दो श्रेणियों में कुल 26,085 लोगों ने खुदकुशी की 

विज्ञापन
NCRB data: More unemployed, self-employed people committed suicide than farmers in 2018
आत्महत्या - फोटो : Twitter

विस्तार

देश में आत्महत्या की बात आते ही किसानों का जिक्र सबसे पहले आता है। मगर एनसीआरबी की रिपोर्ट में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वर्ष 2018 में आत्महत्या करने वालों में किसानों से ज्यादा बेरोजगार और स्वरोजगार लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 में औसतन 35 बेरोजगारों और 36 स्वरोजगार लोगों ने हर रोज आत्महत्या की। इस साल सिर्फ इन दो श्रेणियों में 26,085 मामले खुदकुशी के दर्ज किए गए। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार 13,149 स्वरोजगार करने वालों और 12,936 बेरोजगारों ने अपनी जान दे दी। जबकि इसी दौरान 10,349 किसानों ने खुदकुशी की। यह कुल संख्या में क्रमश: 9.8 फीसदी और 9.6 प्रतिशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी : 

वर्ष 2018 में देश में कुल आत्महत्या के मामलों की बात करें तो 1 लाख 34 हजार 516 लोगों ने इस दौरान खुदकुशी की। यह संख्या साल 2017 की तुलना में 3.6 प्रतिशत ज्यादा है। प्रति लाख जनसंख्या में मृत्यु दर में भी 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई। 

घरेलू महिलाओं के जान देने की संख्या भी बढ़ रही : 

हाल ही जारी एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू महिलाओं (हाउसवाइफ) में आत्महत्या करने की प्रवृति बढ़ती जा रही है। साल 2018 में 42,391 महिलाओं ने अपनी जान दी, जिनमें से 54.1 प्रतिशत यानी 22,937 गृहणी थीं। 

अन्य क्षेत्रों की स्थिति 
क्षेत्र   आत्महत्या कुल संख्या में हिस्सेदारी (%)
सरकारी कर्मचारी  1707   1.3
निजी कर्मचारी 8246 6.1
पीएसयू कर्मचारी  2022 1.5
छात्र 10,159  7.6

               

किस राज्य में सबसे ज्यादा आत्महत्या 

देश में आत्महत्या के आधे से ज्यादा मामले 50.9 प्रतिशत इन पांच राज्यों में ही दर्ज किए गए। 
 
राज्य मामले 
महाराष्ट्र 17,972
तमिलनाडु 13,896
पश्चिम बंगाल 13,255
मध्य प्रदेश 11,775
कर्नाटक   11,561

       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed