फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCPCR writes Delhi Police against Senas Sanjay Raut, AAP's Raghav Chadha Atishi posting photos of children

NCPCR: संजय राउत और आप नेताओं ने पोस्ट की नाबालिग की तस्वीर, एनसीपीसीआर की दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग

Fri, 03 Mar 2023 08:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 03 Mar 2023 08:15 PM IST
सार

पत्र में आयोग ने कहा कि संजय राउत और आप नेताओं द्वारा कथित तौर पर अपलोड की गई तस्वीर मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई द्वारा चल रही जांच में ध्यान भटकाने के लिए है। 

विज्ञापन
NCPCR writes Delhi Police against Senas Sanjay Raut, AAP's Raghav Chadha Atishi posting photos of children
संजय राउत, राघव चड्ढा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा है और शिवसेना नेता संजय राउत व आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, अतिशी के खिलाफ जांच और जरूरी कार्रवाई की मांग की है।  इन पर कथित तौर पर राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए एक नाबालिग की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


पत्र में आयोग ने यह भी कहा कि नेताओं द्वारा कथित तौर पर अपलोड की गई तस्वीर मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई द्वारा चल रही जांच में ध्यान भटकाने के लिए है। चड्ढा और राउत राज्यसभा सदस्य हैं, जबकि आतिशी दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक हैं।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार में शिक्षा सहित 18 विभागों का प्रभार संभालने वाले सिसोदिया को हाल ही में सीबीआई के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उन पर वर्ष 2021-22 के लिए आबकारी नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में भ्रष्टाचार करने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष बाल अधिकार निकाय ने कहा कि उसे राउत और चड्ढा के सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में एक शिकायत मिली है कि उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें अपलोड की हैं, जिसमें आप नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया स्कूलों में नाबालिग बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं।



एनसीपीसीआर ने उन पर राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए ट्विटर पर नाबालिग की तस्वीर पोस्ट करने का आरोप लगाया है और राउत व चड्ढा के खिलाफ जांच शुरू करने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र की एक प्रति दिल्ली के मुख्य सचिव को भी संबोधित है। आयोग ने दिल्ली पुलिस से किशोर न्याय अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई करने को कहा है। 

आयोग ने कहा, आरोप है कि संजय राउत राघव चड्ढा ने अपने निजी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ चल रही या लंबित जांच से ध्यान भटकाने के लिए उक्त तस्वीर अपलोड की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed