{"_id":"62cc014fa8a702091f1ef9b6","slug":"ncpcr-seeks-fir-against-aaditya-thackeray-for-using-children-in-save-aarey-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aditya Thackeray: NCPCR ने मुंबई पुलिस को भेजा नोटिस, कहा- आदित्य ठाकरे के खिलाफ दर्ज करें FIR, ये है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aditya Thackeray: NCPCR ने मुंबई पुलिस को भेजा नोटिस, कहा- आदित्य ठाकरे के खिलाफ दर्ज करें FIR, ये है मामला
Mon, 11 Jul 2022 09:18 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 11 Jul 2022 09:18 PM IST
सार
एनसीपीसीआर ने कहा कि उसे एक शिकायत मिली है जिसमें आरोप लगाया गया है कि आदित्य ठाकरे ने आरे जंगल को बचाने के लिए अपनी पार्टी के अभियान में कथित तौर पर बच्चों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सोमवार को मुंबई पुलिस से शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आयोग ने कहा कि उसे एक शिकायत मिली है जिसमें आरोप लगाया गया है कि आदित्य ठाकरे ने आरे जंगल को बचाने के लिए अपनी पार्टी के अभियान में कथिततौर पर बच्चों का इस्तेमाल किया।
शीर्ष बाल अधिकार निकाय एनसीपीसीआर ने मुंबई पुलिस को जारी एक नोटिस में कहा है कि उसे एक शिकायत मिली है जिसमें आरोप लगाया गया है कि मुंबई जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने आरे बचाओ प्रदर्शन और राजनीतिक अभियान के लिए शिवसेना की यूथ विंग 'युवा सेना' में नाबालिगों का इस्तेमाल किया।
आदित्य ठाकरे ने ट्विटर पर लिंक भी साझा किया है जिसमें बच्चों को विरोध प्रदर्शन के हिस्से के रूप में हाथों में तख्तियां पकड़े हुए देखा जा सकता है।
पहले आयोग हमारी बात सुने: शिवसेना
दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने एक पूर्वनिर्धारित कदम के तहत निर्वाचन आयोग का रुख किया और पार्टी चुनाव चिह्न को लेकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े द्वारा की गई किसी भी मांग पर विचार करने से पहले उसे सुनने की अपील की। शिवसेना नेता अनिल देसाई ने हाल में निर्वाचन आयोग को दिए एक पत्र में पार्टी के चुनाव चिन्ह - धनुष और तीर के दावों के मामले में शिवसेना को सुनने का आग्रह किया है।

एनसीपीसीआर ने कहा कि उपरोक्त को देखते हुए आयोग आपसे अनुरोध करता है कि आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तत्काल जांच की जाए।Aarey is a unique forest within our city. Uddhav Thackeray ji declared 808 acres of Aarey as Forest and the car shed must move out. Our human greed and lack of compassion cannot be allowed to destroy biodiversity in our city. pic.twitter.com/YNbS0ryd8d
विज्ञापन विज्ञापन— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) July 10, 2022