फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP-SCP chief Sharad Pawar commented on various issue like Maratha Reservation or Bangladesh protest

NCP-SCP: 'मोहम्मद यूनुस एक धर्मनिरपेक्ष नेता', बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पर विश्वास जताते हुए बोले शरद पवार

Mon, 12 Aug 2024 01:31 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 12 Aug 2024 01:31 PM IST
सार

एनसीपी-एससीपी के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को मराठा आरक्षण पर कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर एक सर्वदलीय बैठक बुलाने को कहा है। साथ ही उन्होंने पड़ोसी देश बांग्लादेश के बिगड़ते हालात पर भी बात की।

विज्ञापन
NCP-SCP chief Sharad Pawar commented on various issue like Maratha Reservation or Bangladesh protest
शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

एनसीपी-एससीपी के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कई मुद्दों पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने मराठा आरक्षण पर कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर एक सर्वदलीय बैठक बुलाने को कहा है। साथ ही उन्होंने पड़ोसी देश बांग्लादेश के बिगड़ते हालात पर भी बात की। उन्होंने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को एक धर्मनिरपेक्ष नेता बताया। 

विज्ञापन


पड़ोसी देश में विभिन्न समुदायों के बीच कोई दरार न हो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार (एनसीपीएससीपी) के प्रमुख ने कहा कि मोहम्मद यूनुस एक धर्मनिरपेक्ष नेता हैं और वह सुनिश्चित करेंगे कि देश में विभिन्न समुदायों के बीच कोई दरार न हो।
विज्ञापन


क्या है बांग्लादेश हिंसा का मामला?
बांग्लादेश में 1971 में देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रतता सेनानियों के लिए तय किए आरक्षण के खिलाफ जुलाई में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। धीरे-धीरे ये विरोध प्रदर्शन पूरे देश में फैल गए। हालात इतने बदतर हो गए कि शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा। नई अंतरिम सरकार के गठन होने के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर डटे हुए हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। 84 वर्षीय अर्थशास्त्री यूनुस ने बीते गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसा लग रहा वहां के हालात सुधरेंगे...
पुणे में पत्रकारों से पवार ने कहा, 'मेरी जानकारी के मुताबिक वह (यूनुस) धर्मनिरपेक्ष हैं और वह कभी भी विभिन्न समुदायों और विभिन्न भाषाई समूहों के बीच दरार पैदा करने के लिए काम नहीं करेंगे। बांग्लादेश के लिए संतुलित रुख अपनाने की जरूरत है और ऐसा लग रहा है कि वहां के हालात सुधरेंगे। 

उन्होंने यह भी बताया कि यूनुस कई वर्ष पहले पुणे आए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश को वहां की स्थिति में सुधार करने में मदद करने के लिए सहयोग देगी।


मराठा आरक्षण को लेकर सीएम शिंदे से मुलाकात की
शरद पवार ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर कहा, 'हाल ही में मैंने मराठा आरक्षण मुद्दे पर चर्चा करने के लिए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। मैंने उनसे कहा कि उन्हें आरक्षण के मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। हम भी मौजूद रहेंगे, हमारा रुख सहयोगात्मक होगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे यकीन है कि सीएम सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। ओबीसी के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए और हमें सर्वसम्मति से इस मुद्दे पर समाधान खोजने का प्रयास करना चाहिए। केंद्र सरकार को 50 फीसदी से ऊपर आरक्षण देने का अधिकार है। इसलिए अगर वह इस मुद्दे की ओर सकारात्मक कदम उठाती है तो हम उनके साथ सहयोग करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed