फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Polls Ncp Nitin Patil Bjp Dhairyasheel Patil Unopposed to Rajya Sabha

RS Polls: महाराष्ट्र से NCP के नितिन-BJP के धैर्यशील पाटिल निर्विरोध चुने गए; असम से दो नेता पहुंचे उच्च सदन

Tue, 27 Aug 2024 08:13 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई/डिब्रूगढ़
पीटीआई, मुंबई/डिब्रूगढ़ Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 27 Aug 2024 08:13 AM IST
सार

वर्तमान में राज्यसभा की 20 सीटें खाली हैं। 12 सीटों पर उपचुनाव के बाद उच्च सदन के सदस्यों की कुल क्षमता 237 हो जाएगी। इसके अलावा विधानसभा चुनाव नहीं होने के कारण जम्मू कश्मीर की चार सीटें रिक्त हैं, जबकि इतनी ही सीटों पर सदस्यों का मनोनयन नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Rajya Sabha Polls Ncp Nitin Patil Bjp Dhairyasheel Patil Unopposed to Rajya Sabha
राज्यसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नितिन पाटिल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धैर्यशील पाटिल सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। राज्यसभा की ये दोनों सीटें पीयूष गोयल और उदयनराजे भोसले के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने से रिक्त हुई थीं। लोकसभा चुनाव में भोसले सतारा सीट से जीते, जबकि केंद्रीय मंत्री गोयल मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के नितिन पाटिल ने निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाणपत्र स्वीकार किया। राकांपा और भाजपा राज्य और केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा हैं।

विज्ञापन


इसी तरह असम में भाजपा के राज्यसभा चुनाव उम्मीदवार रामेश्वर तेली और मिशन रंजन दास निर्विरोध चुने गए। उन्होंने सोमवार को रिटर्निंग ऑफिसर से अपने विजेता प्रमाण पत्र प्राप्त किए। डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल और काजीरंगा से कामाख्या प्रसाद तासा के लोकसभा चुनाव जीनते के बाद दोनों सीटें खाली हुई थीं। विपक्षी दलों ने यहां उम्मीदवार नहीं उतारे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 में कितने राज्यसभा सांसद चुने गए हैं?
  • लोकसभा चुनावों के बाद राज्यसभा में 10 सीटें खाली हो गई हैं। इसके अलावा दो सीटें सांसदों के इस्तीफे की वजह से खाली हुई हैं। राज्यसभा सचिवालय ने इन रिक्तियों को अधिसूचित किया है। जो सीटें खाली हुई हैं, उसमें असम, बिहार और महाराष्ट्र में दो-दो, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में एक-एक सीट शामिल हैं।
  • मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की है। भाजपा नेता को केंद्र की मोदी कैबिनेट में दूरसंचार और पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय भी सौंपा गया है। 
  • महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा के सांसद रहे पीयूष गोयल और उदयनराजे भोंसले अब लोकसभा के सदस्य हैं। मुंबई उत्तर सीट से जीते गोयल को मोदी सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बनाया गया है। वहीं दूसरे नेता उदयनराजे भोंसले सतारा से लोकसभा सांसद चुने गए हैं। 
  • हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। पहले वह हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा के सदस्य थे। 
  • इसके अलावा मीसा भारती (बिहार), विवेक ठाकुर (बिहार), कामाख्या प्रसाद तासा (असम), सर्बानंद सोनोवाल (असम), केसी वेणुगोपाल (राजस्थान) और बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा) भी लोकसभा चुनाव जीते हैं।

राजग को मिलेगा बहुमत
27 अगस्त को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख के दिन चुनाव आयोग परिणाम की घोषणा करेगा। नतीजे घोषित होने के बाद इन 12 सीटों में से 11 सीटें राजग के हिस्से में आएगी, जिससे उसे उच्च सदन में बहुमत हासिल हो जाएगा। गौरतलब है कि वर्तमान में राज्यसभा की 20 सीटें खाली हैं। 12 सीटों पर उपचुनाव के बाद उच्च सदन के सदस्यों की कुल क्षमता 237 हो जाएगी। इसके अलावा विधानसभा चुनाव नहीं होने के कारण जम्मू कश्मीर की चार सीटें रिक्त हैं, जबकि इतनी ही सीटों पर सदस्यों का मनोनयन नहीं हुआ है। नतीजे के बाद भाजपा के सदस्यों की संख्या 87 से बढ़कर 97 (मनोनीत और निर्दलीय के साथ 104) जबकि राजग की संख्या 119 हो जाएगी। यह संख्या चुनाव के बाद 237 सदस्यों वाली राज्यसभा में बहुमत की शर्त को पूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed