फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP mla Bhaskar Jadhav give his resignation to assembly speaker

महाराष्ट्र: चुनाव से पहले एनसीपी को झटका, विधायक भास्कर जाधव शिवसेना में हुए शामिल

Fri, 13 Sep 2019 04:35 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 13 Sep 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
NCP mla Bhaskar Jadhav give his resignation to assembly speaker
भास्कर जाधव और उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की सियासत में दल-बदल की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक भास्कर जाधव ने पार्टी से इस्तीफा देकर शिवसेना में शामिल हो गए हैं। जाधव फिलहाल गुहागर से विधायक है। 

विज्ञापन

 

भास्कर जाधव ने सोमवार को ही घोषणा की थी कि वह शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं। यह एनसीपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने आज ही विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे को विधायक के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने कहा था कि मैंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ कुछ सप्ताह पहले मुलाकात की थी और उन्होंने मुझे पार्टी में शामिल होने की पेशकश की थी। आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर गुहानगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर जाधव ने कहा था कि वह ऐसा चाहते हैं लेकिन यह पूरी तरह शिवसेना के नेतृत्व पर निर्भर करेगा। 


बता दें कि जाधव ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत शिवसेना से की थी। लेकिन वर्ष 2000 में वह राकांपा में शामिल हो गए और बाद में राज्य की कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में मंत्री भी बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed