{"_id":"5d7b253a8ebc3e93bf3bb74a","slug":"ncp-mla-bhaskar-jadhav-give-his-resignation-to-assembly-speaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: चुनाव से पहले एनसीपी को झटका, विधायक भास्कर जाधव शिवसेना में हुए शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: चुनाव से पहले एनसीपी को झटका, विधायक भास्कर जाधव शिवसेना में हुए शामिल
Fri, 13 Sep 2019 04:35 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 13 Sep 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
भास्कर जाधव और उद्धव ठाकरे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की सियासत में दल-बदल की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक भास्कर जाधव ने पार्टी से इस्तीफा देकर शिवसेना में शामिल हो गए हैं। जाधव फिलहाल गुहागर से विधायक है।
विज्ञापन
Maharashtra: Nationalist Congress Party (NCP) leader & MLA from Guhagar, Bhaskar Jadhav joins Shiv Sena in presence of party chief Uddhav Thackeray. pic.twitter.com/tPqJo1Jowv
— ANI (@ANI) September 13, 2019विज्ञापन
भास्कर जाधव ने सोमवार को ही घोषणा की थी कि वह शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं। यह एनसीपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्होंने आज ही विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे को विधायक के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने कहा था कि मैंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ कुछ सप्ताह पहले मुलाकात की थी और उन्होंने मुझे पार्टी में शामिल होने की पेशकश की थी। आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर गुहानगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर जाधव ने कहा था कि वह ऐसा चाहते हैं लेकिन यह पूरी तरह शिवसेना के नेतृत्व पर निर्भर करेगा।
बता दें कि जाधव ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत शिवसेना से की थी। लेकिन वर्ष 2000 में वह राकांपा में शामिल हो गए और बाद में राज्य की कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में मंत्री भी बने।