फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP leader Supriya Sule PM Modi offered cabinet berth if BJP-NCP alliance happens

पवार के बाद सुप्रिया ने कहा- ये प्रधानमंत्री का बड़प्पन है कि मेरे लिए मंत्री पद का सुझाव दिया

Tue, 03 Dec 2019 08:56 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Tue, 03 Dec 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
NCP leader Supriya Sule PM Modi offered cabinet berth if BJP-NCP alliance happens
NCP leader Supriya Sule - फोटो : ANI

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने (पवार) इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। पवार ने सोमवार को एक मराठी टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में यह दावा किया था। शरद पवार के बाद सुप्रिया सुले ने भी इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


सुप्रिया सुले ने शरद पवार के उस दावे की पुष्टि कि जिसमें कहा गया था कि अगर भाजपा-राकांपा गठबंधन होता है तो पीएम मोदी ने सुले को कैबिनेट मंत्री का पदे देने की पेशकश की थी। इसके साथ ही सुप्रिया ने कहा कि ये प्रधानमंत्री का बड़प्पन है कि उन्होंने ऐसा सुझाव दिया। मैं उनकी आभारी हूं कि उन्होंने मेरे बारे में ऐसा कहा, लेकिन वो हो नहीं पाया।
विज्ञापन


सुप्रिया सुले के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रिया सुले को कैबिनेट मंत्री का ऑफर दिया था। इसके लिए भाजपा को महाराष्ट्र में एनसीपी समर्थन देती। अजित पवार के सवाल पर सुप्रिया सुले ने कहा कि वह कभी भाजपा में शामिल नहीं हुए थे। यह हमारी पार्टी और परिवार का आंतरिक मामला है। वह हमेशा मेरे बड़े भाई और पार्टी के वरिष्ठ नेता बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
पवार ने सोमवार को कहा था पीएम मोदी ने मुझे साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव दिया था। मैंने उनसे कहा कि हमारे आपस में संबंध बहुत अच्छे हैं और हमेशा रहेंगे लेकिन मेरे लिए साथ मिलकर काम करना बिल्कुल संभव नहीं है। पवार ने राष्ट्रपति बनाने के प्रस्ताव पर कहा कि यह खबर बेबुनियाद है ,लेकिन मोदी नेतृत्व वाली कैबिनेट में सुप्रिया सुले को मंत्री बनाने का एक प्रस्ताव जरूर मिला था।

बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर चल रहे घटनाक्रम के बीच पवार ने पिछले महीने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और मोदी कई मौकेों पर पवार की प्रशंसा कर चुके हैं। पिछले दिनों मोदी ने कहा था कि संसदीय नियमों का पालन कैसे किया जाता है, इस बारे में सभी दलों को एनसीपी से सीखना चाहिए।

अजित की बगावत को कुचल दूंगा

शरद पवार ने कहा, 'जब मुझे पता चला कि अजित पवार, भाजपा का समर्थन कर रहे हैं तो सबसे पहले मैंने उद्धव ठाकरे से सम्पर्क किया था। मैंने ठाकरे को भरोसा दिया कि जो भी हुआ सही नहीं हुआ और अजित की बगावत को मैं कुचल दूंगा। जब एनसीपी विधायकों को पता चला कि अजित के इस कदम के पीछे मेरा हाथ नहीं है तो जो भी 5-10 विधायक उनके साथ थे, वे दबाव में आ गए।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed