{"_id":"607b3f498ebc3e5926538f6d","slug":"ncp-leader-says-put-pm-photo-on-death-certificate-of-covid19-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकांपा नेता के विवादित बोल, 'कोविड-19 पीड़ितों के मृत्यु प्रमाण पत्र पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाएं'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राकांपा नेता के विवादित बोल, 'कोविड-19 पीड़ितों के मृत्यु प्रमाण पत्र पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाएं'
Sun, 18 Apr 2021 01:34 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:34 AM IST
सार
- नवाब मलिक ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और इससे हो रही मौतों के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
एनसीपी प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने शनिवार को कहा कि अगर टीकाकरण प्रमाणपत्र पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगाई जाती है तो कोविड-19 से जान गंवाने वालों के मृत्यु प्रमाणपत्र पर भी उनकी तस्वीर लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मलिक ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और इससे हो रही मौतों के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ‘अगर प्रधानमंत्री टीकाकरण का श्रेय लेना चाहते हैं तो उन्हें कोविड-19 से होने वाली मौतों की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। अगर टीकाकरण प्रमाणपत्र पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगती है तो कोविड-19 से जान गंवाने वालों के मृत्यु प्रमाणपत्र पर भी उनकी तस्वीर होनी चाहिए।’
विज्ञापन