फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP leader Nawab Malik judicial custody extended by 14 days currently admitted to hospital in Kurla

Nawab Malik: नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाई गई, फिलहाल अस्पताल में हैं भर्ती

Wed, 19 Oct 2022 06:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 19 Oct 2022 06:24 PM IST
सार

62 साल के मलिक को फरवरी अंत में ईडी ने गिरफ्तार किया था। उन पर दाउद इब्राहिम की प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
NCP leader Nawab Malik judicial custody extended by 14 days currently admitted to hospital in Kurla
नवाब मलिक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राकांपा नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। उन्हें फिलहाल कुर्ला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। ईडी ने नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


इससे पहले दाउद इब्राहिम की संपत्तियों की खरीद फरोख्त व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार चल रहे एनसीपी नेता नवाब ने कोर्ट से कहा था कि ईडी के पास उनके उनके स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि वरिष्ठ राकंपा नेता नवाब मलिक मई से मुंबई के एक निजी अस्पताल में गुर्दे से संबंधित बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करा रहे हैं। दरअसल, बीते सप्ताह ईडी ने विशेष लोक अभियोजक सुनील गोंजाल्विस के माध्यम से विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष एक आवेदन दिया था। इसमें जांच एजेंसी ने नवाब मलिक के स्वास्थ्य की पुष्टि के लिए एक मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में हुए थे गिरफ्तार
62 साल के मलिक को फरवरी अंत में ईडी ने गिरफ्तार किया था। उन पर दाउद इब्राहिम की प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया है। वह अभी न्यायिक हिरासत में जेल में है। ईडी की टीम ने 23 फरवरी की सुबह करीब सात बजे उनके घर पर छापेमारी की थी। इसके बाद ईडी उन्हें अपने साथ ले आई थी। करीब छह घंटे पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।


करोड़ों की जमीन कौड़ियों की खरीद मामले में हुई थी गिरफ्तारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मलिक की गिरफ्तारी के बाद पूरी कहानी का पर्दाफाश किया था। ईडी ने कोर्ट में बताया था कि, मंत्री नवाब मलिक ने कथित रूप से मुनिरा प्लंबर से 300 करोड़ रुपये का प्लाट कुछ लाख रुपये में एक कंपनी के जरिये हड़पा था। इस कंपनी का नाम सॉलिड्स इन्वेस्टमेंट प्रा.लि. है और कंपनी का मालिक मलिक परिवार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed